SA vs WI: एडन मार्करम की टीम ने जीता टॉस, पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज करेंगे हल्ला, जानें प्लेइंग 11
South Africa vs West Indies, Toss Updates: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की कोशिश दूसरे टी-20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। दूसरा टी-20 मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।

South Africa vs West Indies, Toss Updates: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम वनडे के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफ्रीका की कोशिश वेस्टइंडीज को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। टॉस के समय साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा कि यह पिच लक्ष्य को बचाने के लिए मुश्किल नजर आ रही है। उम्मीद है कि हम यहां अच्छी गेंदबाजी कर वेस्टइंडीज को कम से कम स्कोर पर रोकने में कामयाब हो जाए।
अफ्रीका के लिए करो या मरो का मुकाबला
वेस्टइंडीज के कप्तान रोमन पॉवेल ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करना पसंद करते। यहां एवरेज स्कोर 200 का है, ऐसे में हमें बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना होगा। वनडे सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद अब वेस्टइंडीज की कोशिश टी-20 सीरीज में जीत हासिल करने की होगी। सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम ने तीन विकेट से अपने नाम किया था। बारिश से बाधित मैच 11-11 ओवर का किया गया जो काफी हाई स्कोरिंग रहा।
वेस्टइंडीज ने जीता पहला मुकाबला
सेंचुरियन में खेले गए साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। बारिश के कारण इस मुकाबले को 20 की जगह 11-11 ओवर का किया गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। लेकिन वेस्टइंडीज के कप्तान रोमन पॉवेल की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत विडिंज ने इस लक्ष्य को 10.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। पहला मुकाबला गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा मैच करो या मरो का हो गया है।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, शेल्डन कॉटरेल।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रिले रोसौव, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को जेन्सन, वेन पार्नेल, सिसंडा मगाला, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।












Click it and Unblock the Notifications