Champions Trophy के लिए खतरनाक खिलाड़ी की टीम में एंट्री! पिता की मौत के बाद मां ने बनाया क्रिकेटर
Champions Trophy corbin bosch: दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे को पीठ की चोट के कारण चैंपियन ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया है। एनरिक नोर्टजे ने आखिरी बार साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान प्रोटियाज का प्रतिनिधित्व किया था। एनरिक नोर्टजे को शुरू में समय पर ठीक होने की उम्मीद के साथ टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने अब उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है।
कॉर्बिन बॉश की हुई टीम में एट्री (Champions Trophy corbin bosch)
कॉर्बिन बॉश ने दिसंबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। अब उन्हें एनरिक नोर्टजे की जगह टीम में शामिल किया गया है। अपनी तेज गति से विरोधी टीम की बल्लेबाजी लाइन-अप को ध्वस्त करने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले नोर्टजे की अनुपस्थिति ने दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी को कमजोर किया है। हालांकि, टीम अब ऑलराउंडर बॉश पर निर्भर करेगी जो बल्ले और गेंद दोनों से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।

मां ने बनाया क्रिकेटर
कॉर्बिन के भाई ईथन बॉश भी पेशेवर क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2010 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया और अब तक 203 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही 2,000 से ज़्यादा रन बनाए हैं। ईथन के अनुसार उनके पिता की मृत्यु के बाद उनके और उनके भाई के पेशेवर क्रिकेटर बनने में उनकी मां ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपनी मां को सलाम करता हूं। उनके दो बेटे थे जो खेल के दीवाने थे और लगातार खेल खेलते रहते थे। हम उनके बहुत आभारी हैं क्योंकि वह हमारा पूरा साथ देती थीं, चाहे वह क्रिकेट हो, तैराकी हो, हॉकी हो, कुछ भी हो।
नोर्टजे के बाहर होने से बढ़ सकती है मुश्किलें
वहीं चोटिल होने के कारण नोर्टजे का आईपीएल 2025 खेलना भी मुश्किल लग रहा है। हालांकि चोट की गंभीरता अभी तक पता नहीं चल पाई है। नोर्टजे ने 22 वनडे में 36 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका आखिरी 50 ओवर का प्रदर्शन 2023 में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुआ था। इस बीच कॉर्बिन बॉश के पास अपना दमखम दिखाने का बेहतरीन मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications