दक्षिण अफ्रीका ने 417 का स्कोर चेज कर काटा बवाल, भारत को दी पटखनी, ध्रुव जुरेल के 2 शतक गए बेकार

INDA vs SAA: दक्षिण अफ्रीका ने 417 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए भारत को पटखनी दी है। भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच हुए इस मैच में धमाल देखने को मिला है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ऐसा भी हो सकता है। टेम्बा बवुमा के बल्ले से भी रन देखने को मिले हैं। बेंगलुरु में हुए इस दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त कर दी।

भारत की तरफ से इस मैच के हीरो ध्रुव जुरेल रहे हैं। पहली पारी में उनके 132 रनों की बदौलत भारत ए की टीम 255 रनों के कुल स्कोर तक पहुँचने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में टियान वेन वुरेन ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये।

ind vs sa

इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में खास नहीं कर पाई लेकिन उनके बल्लेबाज एकरमैन के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली, वह 134 रन बनाकर आउट हुए। टीम 221 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले।

इसके बाद दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल का बल्ला फिर से चमका और उन्होंने एक और सैकड़ा जमा दिया। वह इस बार 127 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। उनके अलावा हर्ष दुबे ने 84 और ऋषभ पंत ने 65 रनों की पारी खेली और भारत ने 382 रन बनाते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 417 सरनों का लक्ष्य दिया।

जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सामूहिक रूप से प्रयास करते हुए 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सीरीज बराबरी पर खत्म कर दी। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए जॉर्डन हरमन ने 91 और सेनोकवाने ने 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जबीर हमजा के बल्ले से 77 रनों की पारी आई। टेम्बा बवुमा भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने 59 रन बनाए। उनके अलावा कोनर ईस्टरहुजेन ने 52 रन बनाए।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बवुमा के बल्ले से फिफ्टी आना एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर दो टेस्ट खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+