'बाहर आ, तुझे मैं छोडूंगा नहीं', सौरव गांगुली ने दी थी पाकिस्तानी खिलाड़ी को सरेआम धमकी
Kamran Akmal on Sourav Ganguly: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान अक्सर खिलाड़ियों के बीच नोक-झोंक देखने को मिलती रहती है।

Kamran Akmal on Sourav Ganguly: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी कप्तानी में टीम को कई यादगार जीत दिलाने का काम कर चुके हैं। गांगुली ने 2002 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद अपनी टी-शर्ट उतारकर अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया था। गांगुली का यह सेलिब्रेशन फैंस के जहन में आज भी ताजा है। सौरव गांगुली की गिनती भारत के महान खिलाड़ियों में की जाती रही है।

कामरान अकमल ने किया बड़ा खुलासा
सौरव गांगुली को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने पुराने किस्से का जिक्र किया है। सौरव गांगुली और शोएब मलिक से जुड़ी एक घटना को याद करते हुए कामरान अकमल ने कहा कि गांगुली एक बार मलिक पर आगबबूला हो गए थे। यूट्यूब चैनल 'नादिर अली पोडकास्ट' पर बात करते हुए कामरान ने बताया कि ये घटना साल 2005 में घटी थी। इस दौरान पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर पहुंची हुई थी।

गांगुली के साथ मजाक पड़ा भारी
दरअसल, साल 2005 के मोहाली टेस्ट मैच में शोएब की गेंद पर सौरव गांगुली ने चौका लगाया। जिसके बाद मलिक ने कामरान अकमल से कहा कि यहीं है प्रेशर गेम जिस गेंद पर छक्का लग सकता था, उस पर गांगुली के बल्ले से चौका निकला। कामरान ने बताया कि गांगुली को जानबूझकर उक्साने के लिए बार-बार शोएब मलिक इस तरह की बातें मैदान पर कर रहे थे। मलिक के छेड़ने के बाद गांगुली अगली गेंद पर छक्का लगाने के लिए आगे आए और स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए।

तुझे मैं छोडूंगा नहीं, तू बाहर आ
कामरान ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि इस घटना के बाद सौरव गांगुली काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने मलिक से आउट होने के बाद कहा कि तू बहुत तेज है, तुझे मैं छोडूंगा नहीं, तू बाहर आ तब बताता हूं। बता दें कि दोनों देशों के बीच खेला गया ये मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था। गांगुली मैदान पर अक्सर जोश में दिखाई देते थे। उन्होंने इसके पीछे वजह भी बताई थी। दादा ने कहा था कि मुझे अपना जोशीला बर्ताव इसलिए रखना होता था क्योंकि मैं चाहता कि हर कोई क्रिकेट मैच जीतने की आदत डाले।












Click it and Unblock the Notifications