क्या Virat Kohli से जबरदस्ती लिया गया संन्यास! सौरव गांगुली का हैरान करने वाला बयान
Sourav Ganguly on Virat Kohli: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली के अचानक टेस्ट से संन्यास लेने पर हैरानी जताई है। विराट कोहली ने 12 मई को क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप यानी टेस्ट को अलविदा कह दिया था। विराट कोहली के इस फैसले ने फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गजों को भी चौंका दिया। हर किसी का मानना था कि विराट कोहली अभी कम से कम दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे।
कोहली के संन्यास पर गांगुली ने तोड़ी चुप्पी (Sourav Ganguly on Virat Kohli)
इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि संन्यास लेना एक निजी फैसला है। संन्यास लेना उनका अपना फैसला है। उनका दमदार करियर रहा है और विराट कोहली एक शानदार क्रिकेटर रहे हैं। रोहित शर्मा का टेस्ट से संन्यास लेना भी मेरे लिए हैरान करने वाला फैसला है। वहीं विराट कोहली के फैसले से भी गांगुली नाखुश नजर आए।

बचपन के कोच ने किया था खुलासा
इससे पहले विराट कोहली के बचपन के कोच सरनदीप सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोहली ऐसा कदम उठाएंगे। इस साल की शुरुआत में दिल्ली के रणजी मैचों के दौरान विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे को लेकर अपनी प्लानिंग बताया था। दिल्ली के कोच ने जियोहॉटस्टार से बात करते हुए कहा कि जब मैंने विराट कोहली के संन्यास की घोषणा की खबर सुनी तो यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था।
क्या कोहली ने दबाव में लिया संन्यास
सरनदीप सिंह ने कहा कि मैंने उनसे पूछा कि क्या वह इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट के कुछ मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा कि नहीं पाजी, मैं इंडिया ए के मैच खेलना चाहता हूं। इंडिया ए के दो मैच जहां मैं टेस्ट सीरीज की तैयारी करूंगा। उनके पास एक तय प्लानिंग थी। सरनदीप ने कहा कि अचानक उन्हें अपने रेड-बॉल करियर को खत्म करते देखना आश्चर्यजनक है। उन्हें कोई फिटनेस समस्या नहीं है, कोई फॉर्म समस्या नहीं है।
कोहली ने भारत के लिए 123 मैचों की 210 पारियों के साथ अपने टेस्ट करियर का अंत किया, जहां उन्होंने 9,230 रन बनाए और भारतीय टीम के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन है।












Click it and Unblock the Notifications