World Cup 2023: सौरव गांगुली ने वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर कही बड़ी बात, भारत को किया सावधान
World Cup 2023, Sourav Ganguly advice: भारतीय टीम वर्ल्ड कप में किस तरह का प्रदर्शन करेगी, ये सवाल सभी के मन में है। पिछली बार साल 2019 के दौरान भारतीय टीम सेमीफाइनल तक का ही सफर तय कर पाई थी। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलकर भारत को वर्ल्ड कप से बाहर जाना पड़ा था। चार साल बाद भारत के पास एक बार फिर अपना दमखम दिखाने का मौका होगा।
जल्द होगा टीम का ऐलान: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। एशिया कप में खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी वर्ल्ड कप टीम में खासा प्रभाव छोड़ सकती है। भारत को एशिया कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस के साथ-साथ चयनकर्ताओं की नजरें भी बनी रहेगी।

सौरव गांगुली ने कही यह बात: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप को लेकर कुछ एडवाइज देने का काम किया है। सौरव गांगुली ने मेन इन ब्लू को सलाह दी है कि वे टूर्नामेंट की शुरुआत में विश्व कप फाइनल में पहुंचने के बारे में न सोचें। वह एक टाइम पर एक ही मैच पर फोकस करें और हर मुकाबले में अपना बेस्ट
परफॉर्मेंस देने की कोशिश करें।
गांगुली ने कही ये बड़ी बात: 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले वर्ल्ड कप के दौरान भारत को कई बड़ी टीमों से भिड़ना है। सौरव गांगुली ने कहा कि आप सभी फ़ाइनल मैच नहीं जीत सकते हैं। लेकिन फिर भी आपको पहले फाइनल में पहुंचना होगा। फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए सबसे पहले आपको अच्छा खेलना होगा और नौ मैचों में से अधिकतर मैच को जीतना होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में फाइनल के बारे में सोचना गलत होगा।












Click it and Unblock the Notifications