पहले टी20 में रोहित के साथ ओपनिंग क्यों आए थे सूर्यकुमार यादव? भुवनेश्वर कुमार ने बताई वजह

त्रिनिदाद, अगस्त 01। भारतीय टीम में पिछले कुछ महीनों से एक्सपेरिमेंट का दौर चल रहा है। पहले तो कप्तान के एक्सपेरिमेंट किए गए और अब ओपनिंग जोड़ी के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक एक्सपेरिमेंट वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में देखने को मिला, जब कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने ऋषभ पंत की जगह सूर्यकुमार यादव आए थे। पहले टी20 में जब ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली तो हर किसी को यही लग रहा था कि रोहित के साथ पारी की शुरुआत ऋषभ पंत करेंगे, लेकिन जब रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव पारी की शुरुआत करने आए तो हर कोई हैरान रह गया।

वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला?

वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला?

सूर्यकुमार यादव के ओपनिंग आने का रहस्य अभी तक तो कोई नहीं जान पाया है, लेकिन इतना जरूर तय माना जा रहा है कि यह एक्सपेरिमेंट इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए किया गया होगा। जब इस रहस्य के बारे में टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से पूछा गया तो उन्होंने भी यही कहा कि इस फैसले के पीछे जरूर कोई विचार प्रक्रिया रही होगी।

क्या कहा भुवी ने ?

क्या कहा भुवी ने ?

भुवनेश्वर कुमार ने कहा है, "मैं वास्तव में नहीं जानता कि सूर्यकुमार को ओपनिंग भेजने के पीछे क्या वजह थी, लेकिन जहां तक मुझे लगता है तो यह एक विचार प्रक्रिया के तहत लिया गया निर्णय होगा। इस फैसले ने हर किसी को हैरान किया था, जो अचानक लिया गया था। मुझे यकीन है कि कोच और कप्तान इससे कुछ हासिल करना चाहते हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि इसके पीछे वास्तव में विचार प्रक्रिया क्या थी, लेकिन मुझे यकीन है कि कुछ गहरी सोच रही होगी।"

ओपनिंग में फ्लॉप रहे थे सूर्यकुमार यादव?

ओपनिंग में फ्लॉप रहे थे सूर्यकुमार यादव?

आपको बता दें कि पहले टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव की ओपनिंग जोड़ा ज्यादा सफल नहीं रही थी, क्योंकि सूर्यकुमार इस मैच में 16 गेंदों के अंदर 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। सूर्यकुमार ने रोहित के साथ मिलकर पहले विकेट के लिे 44 रन की साझेदारी की थी। सूर्यकुमार ने रोहित के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत तो दिलाई थी, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। सूर्यकुमार यादव अभी तक टीम इंडिया में 3 या 4 नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने ओपनिंग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+