WPL 2024: बाबर आजम से दोगुनी सैलरी लेती हैं स्मृति मंधाना, जानिए किसे मिलता है कितना पैसा

Smriti Mandhana WPL salary: 23 फरवरी यानी कि शुक्रवार से महिला प्रीमियर लीग का आगाज होने जा रहा है। विमेंस आईपीएल का यह दूसरा सीजन है। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार तरीके से खिताब पर कब्जा जमाया था। दूसरे सीजन में एक बार फिर से पांच टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होने वाली है।

मुंबई को मिली थी जीत

शुक्रवार को होने वाले टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होना है। दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के टीम साल 2023 के फाइनल आपस में टकराई थी। दिल्ली के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने जीत हासिल कर आईपीएल के पहले सीजन का टाइटल अपने नाम किया था।

Smriti Mandhana 1

मंधाना को मिलते हैं इतने करोड़

आईपीएल शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना चर्चाओं में बनी हुई हैं। स्मृति मंधाना के लिए आईपीएल का पिछला सीजन बेहद खराब गुजरा था। महिला आईपीएल के इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना ही हैं। स्मृति मंधाना को आरसीबी की टीम ने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

बाबर आजम से डबल है सैलरी

वहीं इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग भी खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी अपने बल्ले से दमखम दिखा रहे हैं। अब यहां हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आखिर बाबर आजम को एक पीएसएल सीजन खेलने के लिए कितने पैसे दिए जाते हैं? तो एक पीएसएल सीजन खेलने के लिए बाबर आजम को एक करोड़ 23 लाख रुपये दिए जाते हैं।

दूसरी तरफ स्मृति मंधाना की बात करें तो स्मृति मंधाना की सैलरी बाबर आजम से डबल है। उन्हें एक सीजन के लिए 3 करोड़ 40 लाख रुपए मिलते हैं। स्मृति मंधाना की कोशिश आरसीबी की तरफ से धमाकेदार प्रदर्शन करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+