Smriti Mandhana ने शादी टलते ही मिटाई सगाई-मेहंदी की सारी यादें, अचानक उठा लिया ये बड़ा कदम, फैंस भी हैरान

Smriti Mandhana wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को शादी के दिन ही बड़ा झटका लगा। जिसके बाद मंधाना ने अपने पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते अपनी शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगेतर पलाश मुच्छल के साथ सगाई और शादी से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए हैं।

अचानक बिगड़ी पिता की तबीयत (Smriti Mandhana wedding)

स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी रविवार, 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी। लेकिन सुबह नाश्ते के दौरान श्रीनिवास मंधाना को सीने में दर्द हुआ और हार्ट अटैक के लक्षण दिखने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने पुष्टि की है कि पिता के स्वास्थ्य को देखते हुए स्मृति ने खुद यह भावनात्मक फैसला लिया है कि जब तक श्रीनिवास मंधाना पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते तब तक शादी नहीं होगी।

Smriti Mandhana 1

इंस्टाग्राम से मिटाई सगाई-मेहंदी की सारी यादें

पिता की गंभीर हालत से दुखी स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसका असर दिखाया है। उन्होंने शादी टलने की घोषणा के साथ ही इंस्टाग्राम से अपनी सगाई का ऐलान करने वाली वीडियो रील भी हटा दी है। यह वही वीडियो था, जिसमें उन्होंने मजेदार अंदाज में फ़िल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' के गाने पर थिरकते हुए सगाई की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।

फैंस को नहीं हो रहा यकीन

इस वीडियो में उनके साथ टीम की साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव भी नजर आई थीं। स्मृति के इस कदम से उनके फैंस हैरान हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने पोस्ट डिलीट किए हैं या सिर्फ छिपा दिए हैं। दूसरी ओर पलाश मुच्छल ने 21 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को प्रपोज करने का जो वीडियो शेयर किया था, वह अभी भी उनके अकाउंट पर मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+