स्मृति मंधाना की शादी में बढ़ी टेंशन, पिता अस्पताल में भर्ती, फेरों से पहले अचानक क्या हुआ?

Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना की शादी से ठीक पहले परिवार के लिए एक तनावभरी खबर सामने आई। रविवार को सांगली में होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। शनिवार रात मेहंदी और संगीत का जश्न बेहद धूमधाम से मनाया गया था और आज दोपहर फेरे होने वाले थे। आज के लिए यह शादी अब कैंसिल कर दी गई है।

लेकिन इसी खुशी के माहौल के बीच स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें सांगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि सही समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति अब स्थिर है और फिलहाल किसी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है।

smriti mandhana

हालात ने परिवार को पलभर के लिए जरूर चिंता में डाला, लेकिन बाद में स्थिति को संभाला गया, नाश्ता करते समय स्मृति के पिता की तबियत खराब हुई और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जैसे ही स्मृति के पिता की तबियत खराब हुई, तो मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई और तुरंत एम्बुलेंस को बुलाकर उनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। शादी में तनाव का माहौल बन गया और हर किसी को चिंता सताने लगी लेकिन डॉक्टरों ने हालत स्थिर होने होने की बात कही, तो सभी ने थोड़ी रहत की साँस ली। रिपोर्ट्स में हार्ट अटैक की खबरें भी बताई गई हैं लेकिन वनइंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सांगली में यह शादी स्मृति मंधाना के फ़ार्म हाउस में होनी थी। जिसमें ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। करीबी लोगों की मौजूदगी में ही आज यह शादी हो रही थी। अब यह शादी कब होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं आई है।

हाल ही में वर्ल्ड कप जीत के बाद स्मृति की शादी से ख़ुशी दोगुनी थी लेकिन अब हर कोई निराश है। शेफाली वर्मा से लेकर स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा सभी ने इस शादी को अटेंड किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+