स्मृति मंधाना ने उधेड़ी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बखिया, पर्थ में शतक जड़ मचाया धमाल

Smriti Mandhana: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया अच्छी शुरुआत करने के बाद पिछड़ गई। गेंदबाजी में टीम इंडिया पकड़ बनाने के बाद धमाल मचाने में नाकाम रही और ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए टीम इंडिया के ऊपर शिकंजा कस दिया।

ऑस्ट्रेलिया एक समय 78/4 के स्कोर के साथ संघर्ष कर रही थी लेकन सदरलैंड ने शतक जड़कर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एश्ले गार्डनर और ताहलिया मैक्ग्रा ने अर्धशतकीय पारियां खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 298 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

smriti mandhana

जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। ऋचा घोष 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हुईं। भारत की दूसरी ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपना बल्ला जमकर चलाया। उन्होंने धाकड़ बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी को उधेड़कर रख दिया।

मंधाना ने हरलीन देओल के साथ मिलकर शतकीय भागीदारी की। हरलीन 39 रन बनाकर आउट हो गईं। मंधाना ने लगातार क्रीज पर खड़े रहकर रन बनाए और अर्धशतक पार कर गईं। वह नियमित रन बनाती चली गईं। उधर दूसरी तरफ विकेट गिरने शुरू हो गए। इस बीच स्मृति मंधाना ने अपना 9वां एकदिवसीय सैकड़ा जमा दिया, इस दौरान 14 चौके और एक छक्का आया।

हालांकि शतक जड़ने के बाद वह क्रीज पर नही टिक पाईं। इस समय टीम को उनकी काफी जरूरत भी थी लेकिन 105 के निजी स्कोर पर एश्ले गार्डनर उनको वापस पवेलियन की राह दिखा डाली। इस तरह भारतीय टीम की जीतने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा।

हालांकि महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में मंधाना का नाम संयुक्त रूप से चौथे नम्बर पर है, इस लिस्ट में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग हैं। उन्होंने 15 शतक उड़ाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+