ब्यूटी क्वीन स्मृति मंधाना की मेहंदी में महिला खिलाड़ियों का जलवा, फोटोज़ ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
Smriti Mandhana Wedding: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी की मेहंदी सेरेमनी में भारतीय महिला क्रिकेटरों ने महफ़िल लूट ली। स्मृति की मेहंदी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई हैं। पलाश और स्मृति के फोटो पायल मुच्छल ने भी पोस्ट की हैं।
इंस्टाग्राम पर स्मृति के नाम से चलने वाले एक फैन पेज पर भी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। भारतीय क्रिकेट की ब्यूटी क्वीन स्मृति की हल्दी सेरेमनी भी एक दिन पहले हुई थी। इसमें भी पलाश शामिल हुए थे। दोनों परिवार सांगली में मौजूद हैं। 23 नवंबर को स्मृति मंधाना और पलाश एक-दूसरे के हो जाएंगे।

बहुत कम लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। इसमें क्रिकेट जगत से वर्ल्ड कप विनर महिला क्रिकेटरों की उपस्थिति देखी जा सकती हैं। स्नेह राणा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स आदि शादी की अलग-अलग सेरेमनी में शामिल होती दिखाई दी हैं।
दोनों परिवारों की तरफ से 70-70 लोगों को शामिल करने की खबर आई है। ज्यादा भीड़ से बचते हुए साधारण तरीके से यह शादी होगी। पलाश मुच्छल इंदौर के रहने वाले हैं और स्मृति महाराष्ट्र के सांगली से हैं। दोनों के परिवारों ने दशकों पहले राजस्थान से बिजनेस के सिलसले में अन्य राज्यों का रुख किया था।
स्मृति मंधाना की तरफ से अपनी शादी का कार्ड राजस्थान के डीडवाना स्थित सुरल्या माता मन्दिर भेजा गया था। वह मंधाना की कुलदेवी हैं। स्मृति और पलाश दोनों मारवाड़ी समुदाय के माहेश्वरी वर्ग से आते हैं। पलाश ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को रिंग पहनाई, एक दिन पहले इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था।












Click it and Unblock the Notifications