स्मृति मंधाना ने बनाया वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, छक्कों की बारिश से की कोहली के क्लब में एंट्री
Smriti Mandhana: आयरलैंड के खिलाफ राजकोट एकदिवसीय मैच में भारतीय महिला बल्लेबाजों का कहर देखने को मिला है। टीम इंडिया की महिलाओं ने गदर मचा दिया। स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने मिलकर धांसू बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों का बखिया उधेड़ डाली।
मंधाना ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उन्होंने महिला एकदिवसीय में भारत के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का कीर्तिमान बना डाला। पुरुष क्रिकेट में यही कीर्तिमान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है।

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास
मंधाना ने 70 गेंदों में ही शतकीय पारी खेल डाली। प्रतीका के साथ मिलकर उन्होंने 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी की। 80 गेंदों का सामना करते हुए स्मृति मंधाना ने 12 चौके और 7 छक्के जड़े और 135 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटीं।
Smriti Mandhana अनोखी लिस्ट में शामिल
इस शतक के साथ ही मंधाना ने महिला क्रिकेट की उन चुनिन्दा बल्लेबाजों के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया, जिनके बल्ले से 10 या इससे ज्यादा एकदिवसीय शतक देखने को मिले हैं। मंधाना के अलावा मेग लेनिंग ने 15 और सुजी बेट्स ने 13 शतकीय पारियां खेली हैं। टैमी बीमोंट ने भी 10 शतक जड़े हैं।
भारतीय टीम ने हासिल किया 400 का आंकड़ा
भारतीय टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना टॉप स्कोर का कीर्तिमान तोड़ दिया। पिछले मैच में ही 370 रन भारत ने बनाए थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए टीम इंडिया ने पहली बार एकदिवसीय क्रिकेट में 400 रनों का आंकड़ा हासिल कर इतिहास रच दिया।
टॉप लिस्ट में टीम इंडिया का चौथा स्थान
भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 435 रनों का बड़ा स्कोर अपने नाम किया। प्रतीका और मंधाना के शतकों के अलावा ऋचा घोष का अर्धशतक आया। महिला क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ बनाया है। कीवी टीम के नाम 4 विकेट पर 491 रनों का रिकॉर्ड है। भारतीय टीम लिस्ट में चौथे नम्बर पर है।












Click it and Unblock the Notifications