IND W vs BAN W: हरमनप्रीत कौर को लेकर किए सवाल पर भड़कीं स्मृति मंधाना, दिया ये तगड़ा जवाब

IND-W vs BAN-W third ODI: भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टाई के साथ समाप्त हो गया। इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूट गई। इस बीच मैच के दौरान खराब अंपायरिंग को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना ने भी नाराजगी व्यक्त की है।

दरअसल, जब मंधाना से अंपायरिंग के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि, 'आपको क्या लगा?' मंधाना ने कहा कि, 'किसी भी मैच में कभी-कभी ऐसा होता है कि आप वास्तव में उस तरह से खुश नहीं होते, खासकर जब इस बार सीरीज में कोई डीआरएस भी नहीं है।'

smriti mandhana

उन्होंने आगे कहा कि, 'हम बेहतर स्तर की अंपायरिंग की उम्मीद करते हैं। मैं इसे बेहतर तरीके से कहूंगी कि, कुछ निर्णयों के संदर्भ में अंपायरिंग के बेहतर स्तर की उम्मीद थी, क्योंकि कुछ निर्णयों में यह बहुत स्पष्ट था, अगर गेंद पैड पर लगी तो एक सेकंड भी नहीं सोचा गया, और उंगली ऊपर उठ गई।'

मंधाना ने कहा कि, 'मुझे भरोसा है कि आईसीसी, बांग्लादेश बोर्ड और भारतीय बोर्ड निश्चित रूप से इस पर चर्चा करेगा, और शायद फिर तटस्थ अंपायरिंग प्रणाली आ जाये ताकि हम फिर इस तरह की चर्चा नहीं करें, और शायद हम क्रिकेट और संबंधित सवालों पर ध्यान लगा सकें।'

हरमनप्रीत कौर की हरकतें 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' के विपरीत होने की बात करते हुए मंधाना ने कहा कि इस पर किसी और दिन चर्चा होगी। मंधाना ने बचाव में कहा कि, 'बीच में जो हुआ वह खेल का हिस्सा है। हमने पुरुष क्रिकेट में अतीत में ऐसी घटनाएं देखी हैं।'

उन्होंने कहा कि, 'जब आप भारत के लिए खेलते हैं, तो आप मैच जीतना चाहते हैं। यह आवेश में होता है, लेकिन मुझे लगता है कि वह (अपने खिलाफ) दिए गए फैसले से वास्तव में खुश नहीं थी। उसे आउट दे दिया गया था और उसे लगा कि वह आउट नहीं थी।'

दरअसल, बड़ी बात ये है कि भारत के पूरे बांग्लादेश दौरे के लिए कोई डीआरएस (Decision Review System) नहीं थी, जिसमें तीन ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैच शामिल थे। इसके अलावा, सीरीज का कोई लाइव प्रसारण भी नहीं किया था और प्रशंसकों के लिए मैच देखने का एकमात्र तरीका बांग्लादेश क्रिकेट यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम था। टीम इंडिया को सीरीज में 1-1 की बराबरी के साथ संतोष करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+