बेटी की शादी में स्टेज पर झूम रहे स्मृति मंधाना के पिता, फिर ऐसा क्या हुआ कि आया हार्ट अटैक? डांस वीडियो वायरल

Smriti Mandhana Father Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी उस वक्त टल गई, जब रविवार, 23 नवंबर को स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शादी का समारोह महाराष्ट्र में स्मृति के गृहनगर सांगली में होना था।

सगाई समारोह का वायरल वीडियो (Smriti Mandhana Father Video)

दुख की इस घड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीनिवास मंधाना को संगीत समारोह के दौरान डांस परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो दिखाता है कि शादी की खुशियां पूरे परिवार में कितनी उत्साह भरी थीं। एक अन्य वायरल वीडियो में स्मृति और पलाश मुच्छल भी बॉलीवुड हिट 'तेनु लेके' पर डांस करते नजर आए थे।

Smriti Mandhana 1

अचानक कैसे बिगड़ी पिता की तबीयत

इस क्लिप को स्मृति की साथी खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने शेयर किया था। जिसमें बाद में जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल, यास्तिका भाटिया, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव सहित टीम के अन्य सदस्य भी शामिल हुए थे। स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने मीडिया को श्रीनिवास मंधाना के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह नाश्ते के दौरान मंधाना के पिता श्रीनिवास को तबीयत खराब महसूस होने लगी। जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो हमने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां वह अभी निगरानी में हैं।

हेल्थ को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा?

मिश्रा ने आगे कहा कि चूंकि स्मृति अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं, उन्होंने फैसला किया है कि जब तक उनके पिता पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, तब तक शादी स्थगित रहेगी। उन्होंने सभी से परिवार की निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है। पारिवारिक डॉक्टर डॉ. नमन शाह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे श्रीनिवास मंधाना को बाईं ओर सीने में दर्द हुआ, जिसे मेडिकल भाषा में 'एनजाइना' कहा जाता है। ECG और अन्य रिपोर्ट्स में 'कार्डियक एंजाइम' बढ़े हुए पाए गए हैं, इसलिए उन्हें लगातार निगरानी में रखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+