Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, 5000 वनडे रन जड़ तोड़ा 52 साल पुराना रिकॉर्ड, मिताली के क्लब में हुईं शामिल

Smriti Mandhana Creates History: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। स्मृति मंधाना ने यह उपलब्धि अपनी 112वीं पारी में हासिल की और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई है। इसके साथ ही वह भारत की मिताली राज के बाद दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड (Smriti Mandhana Creates History)

स्मृति मंधाना अब वनडे में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह कीर्तिमान वेस्टइंडीज की दिग्गज स्टेफ़नी टेलर का रिकॉर्ड तोड़कर बनाया। पारियों के मामले में मंधाना ने सिर्फ 112 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। वह गेंदों के हिसाब से भी सबसे तेज़ 5000 रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और यह उपलब्धि 6000 से कम गेंदों में हासिल करने वाली पहली क्रिकेटर हैं।

Smriti Mandhana 1

खेली 66 गेंदों में 80 रन की धमाकेदार पारी

मंधाना 29 साल और 86 दिन की उम्र में यह कारनामा करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना ने यह रिकॉर्ड बनाया, उसमें भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक जड़ा और 66 गेंदों में 80 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी प्रतिका रावल के साथ मिलकर एक शतकीय साझेदारी भी की, जिन्होंने खुद भी अर्धशतक बनाया।

एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाली बनीं पहली महिला खिलाड़ी

इस मैच से पहले मंधाना पिछले तीन मैचों में केवल 54 रन ही बना पाई थीं, लेकिन इस पारी के साथ उन्होंने शानदार फॉर्म में वापसी की। इसके साथ ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी दर्ज करा लिया। साथ ही स्मृति मंधाना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। यह उपलब्धि महिला क्रिकेट के पहले वनडे मैच (1973) के बाद से किसी भी खिलाड़ी ने हासिल नहीं की थी।

मंधाना ने सिर्फ तीन दिन पहले ही एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब उन्होंने अपने ही इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ा दिया है। इससे पहले एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की महान क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क के नाम था, जिन्होंने 1997 में 973 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+