Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय बल्लेबाज, कश्मीर की नन्ही फैन ने जीता दिल

Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना मैदान पर वापसी कर चुकी है। शादी टूटने के बाद अब मंधाना का सारा फोकस क्रिकेट पर है। मंधाना ने रविवार यानी 21 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। मंधाना अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 4000 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली और इकलौती भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं।

विशाखापत्तनम में किया कमाल (Smriti Mandhana Record)

विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में स्मृति मंधाना को इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल 18 रनों की दरकार थी। उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली और इसी दौरान इतिहास रच दिया। मंधाना ने अपनी इस पारी में जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की अहम साझेदारी भी की।

Smriti Mandhana 1

ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय

विश्व क्रिकेट की बात करें तो मंधाना इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज हैं। इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स हैं, जिनके नाम 4716 रन दर्ज हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 3666 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। स्मृति मंधाना अब 4007 रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं।

कश्मीर की नन्ही फैन पर लुटाया प्यार

हाल ही में 'बजरंगी भाईजान' बनाने वाले कबीर खान ने इंस्टाग्राम पर कश्मीर के आरू की रहने वाली छोटी बच्ची की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि यह बच्ची चाहती थी कि मैं स्मृति मंधाना को बताऊं कि वह उसकी पसंदीदा खिलाड़ी है. मुझे उम्मीद है कि स्मृति यह पोस्ट देखेंगी। इस पर मंधाना ने रिएक्ट किया और कहा कि उस छोटी बच्ची को मेरी तरफ से काफी प्यार दीजिए। मंधाना ने कमेंट सेक्शन में दिल वाली इमोजी के साथ लिखा, 'प्लीज आरू में उस छोटी चैंपियन को मेरी तरफ से एक बड़ा गले लगाओ और उसे बताओ कि मैं भी उसके लिए चीयर कर रही हूं।

साल 2013 में डेब्यू करने वाली स्मृति मंधाना अब तक 154 टी20 मैच खेल चुकी हैं। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि मंधाना आने वाले समय में भारत की कप्तान बनेंगी और वह 250 टी20 मैच खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन सकती हैं। 2025 का वनडे विश्व कप जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें 2026 में इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+