स्मृति मंधाना ने ही लिया था बड़ा फैसला, पलाश मुच्छल शायद नहीं चाहते थे ब्रेकअप, सबसे बड़ा सबूत आया सामने
Smriti Mandhana-Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेट जगत और बॉलीवुड के बीच बने सबसे चर्चित रिश्तों में से एक स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। शादी रद्द होने के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में एक बात साफ हो गई है कि रिश्ता तोड़ने का यह कठोर फैसला अकेले स्मृति मंधाना का था, जबकि पलाश मुच्छल शायद इस रिश्ते को बचाना चाहते थे।
हालांकि यह साफ़ नहीं हुआ कि आखिर ऐसा क्या हुआ था, जो दोनों की शादी टूटने का कारण बना। कुछ कथित वायरल चैट का मामला सामने आया है लेकिन पलाश ने उन लोगों पर लीगल एक्शन लेने की बात कही है। स्मृति ने रिश्ता तोड़ने का निर्णय लिया, इसका सबूत इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है।

यह बात सिर्फ अटकलें नहीं हैं, बल्कि इसका सबसे बड़ा और डिजिटल सबूत अब सबके सामने आ गया है। ब्रेकअप के बाद जहाँ स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पलाश मुच्छल के साथ की सारी पुरानी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं और रिश्ते के हर सबूत को मिटा दिया है, वहीं पलाश मुच्छल के अकाउंट पर स्मृति के साथ की तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं।
वर्ल्ड कप जीतने के बाद स्मृति के साथ फोटो से लेकर शादी की डेट से कुछ दिन पहले रिंग और प्रपोज के लिए बनाया गया वीडियो भी अभी तक मौजूद है। इसके अलावा पलाश के साथ कुछ अन्य तस्वीरें स्मृति मंधाना की इंस्टाग्राम पर हैं। स्मृति ने पलाश द्वारा टैग किये गए सभी फोटो हटा दिए हैं। रिश्ता तोड़ने की घोषणा के तुरंत बाद आज ही स्मृति के अकाउंट में यह बड़ी हलचल देखने को मिली।
पलाश का इन तस्वीरों को डिलीट न करना साफ इशारा करता है कि वह इस रिश्ते को ख़त्म होते नहीं देखना चाहते थे और शायद अभी भी स्मृति के लिए उनके मन में भावनाएं बाकी हैं। स्मृति द्वारा 'सबूत मिटाने' और पलाश द्वारा 'यादें संजोने' का यह विरोधाभास ही इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि पलाश मुच्छल ब्रेकअप नहीं चाहते थे, लेकिन स्मृति मंधाना ने पूरी तरह से मूव ऑन करने का कठोर फैसला ले लिया। हालांकि पलाश ने भी अब आगे बढ़ने का निर्णय लिया है लेकिन कहीं न कहीं वह इस रिश्ते को बचाना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications