Smriti Mandhana: लोगों से मिले ताने तो भाई ने दिया साथ, जड़ा दोहरा शतक, बनी सबसे महंगी खिलाड़ी

Smriti Mandhana Birthday: स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज मानी जाती हैं। स्मृति मंधाना आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई सन 1996 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम श्रीनिवास और मां का नाम स्मिता मंधाना है। इसके अलावा स्मृति के बड़े भाई श्रवण मंधाना ने उनके क्रिकेट करियर को बनाने में काफी मदद की है।

16 साल की उम्र में किया डेब्यू: स्मृति ने 16 साल की उम्र में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच के बाद से ही अपनी शानदार बल्लेबाजी की वजह से वह सुर्खियों में आ गई। बांग्लादेश के खिलाफ साल 2013 में उन्होंने अपने करियर का पहला मैच खेला था। लगभग 10 साल के इस करियर में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Smriti Mandhana 1

दो बार जीता ICC का पुरस्कार: स्मृति मंधाना 2018 और 2021 में दो बार ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के तौर पर नामित हो चुकी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी के साथ दो बार यह पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने कई कमाल की पारिय़ां खेली हैं। उनके नाम वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।

स्मृति को मिला भाई का साथ: स्मृति के भाई एक बैंक अधिकारी हैं। लेकिन बैंकर बनने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, वह क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ सके। लेकिन उन्होंने हर मौके पर स्मृति को सपोर्ट किया है। स्मृति को लोग क्रिकेट खेलने की वजह से ताने भी दिया करते थे। स्मृति देखने में बेहद खूसूरत हैं, लिहाजा लोग उन्हें धूप में जाने पर काली हो जाने की बात कहकर ताने भी देते थे। इसका खुलासा स्मृति ने खुद को एक इंटरव्यू में किया था।

द्रविड़ से मिला था बल्ला: अहमदाबाद में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच में तीसरे नंबर पर आकर मंधाना ने 35 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। इस मैच में मंधाना ने जिस बल्ले का उपयोग किया था वो भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ द्वारा हस्ताक्षरित प्रैक्टिस बल्ला था, जो उनके भाई ने उन्हें गिफ्ट किया था।

स्मृति मंधाना हैं सबसे महंगी खिलाड़ी: इस साल महिला प्रीमियर लीग के लिए आयोजित ऑक्शन में भारत की स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा था। ये बात अलग है उनकी टीम का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+