World Cup जीत के बाद छाया प्यार का रंग, Smriti Mandhana ने ब्वॉयफ्रेंड पर लुटाया प्यार, शादी की डेट आई सामने
World Cup 2025, Smriti Mandhana and Palash Muchhal: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप जीतकर पूरे देश में खुशी की लहर फैला दी है। रविवार देर रात भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत की इस धमाकेदार जीत के साथ ही 52 सालों से चली आ रही महिला टीम में वर्ल्ड कप का सूखा भी खत्म हुआ।
जीत के बाद स्मृति मंधाना की तस्वीर वायरल (World Cup 2025, Smriti Mandhana and Palash Muchhal)
भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत का सबसे प्यारा लम्हा अपने मंगेतर संगीतकार और फिल्मकार पलाश मुच्छल के साथ शेयर किया। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ इस पावर कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। तस्वीरों में स्मृति तिरंगे में लिपटी हुई और ट्रॉफी को थामे हुए हैं, वहीं पलाश उनके साथ खड़े हैं, जिनका खुशी से चेहरा चमक रहा है।

पलाश ने मंधाना के नाम का रखा है टैटू
पलाश ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि सबसे आगे है हम हिंदुस्तानी। इन वायरल तस्वीरों में फैंस की नजर एक खास बात पर अटक गई। दरअसल, पलाश के बाएं हाथ पर एक टैटू बना है जिस पर "SM 18" लिखा है। 'SM' स्मृति मंधाना के नाम के शुरुआती अक्षर हैं और '18' उनकी जर्सी का नंबर है।
जल्द होने वाली है शादी
क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रचने के बाद यह जोड़ी अब अपनी ज़िंदगी के नए सफर की शुरुआत करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल इसी महीने के अंत में महाराष्ट्र के सांगली में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो 19 नवंबर से दोनों के बीच होने वाली शादी के फंक्शन की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि पलाश मुच्छल बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार हैं और मशहूर गायिका पलक मुच्छल के छोटे भाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications