मैदान पर तबाही और पर्सनल लाइफ में दर्द, स्मृति मंधाना ने शेयर किए शादी के फोटो, भगवान को याद कर हुईं भावुक
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना के लिए साल 2025 पेशेवर करियर के लिहाज़ से काफी शानदार रहा, लेकिन निजी जीवन में यह साल उनके लिए बेहद मुश्किल साबित हुआ। मैदान पर रिकॉर्ड और यादगार पारियों के बीच स्मृति अंदर ही अंदर एक बड़े दर्द से गुजरती रहीं, जिसकी झलक उन्होंने साल के अंत में साझा किए गए एक भावुक वीडियो में दिखाई।
स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल के रिश्ते को लेकर पहले शादी की चर्चाएं तेज़ थीं, लेकिन शादी के दिन ही दोनों का रिश्ता टूट गया। यह दौर स्मृति के जीवन के सबसे दर्दभरे पलों में से एक रहा। सालभर के कुछ खूबसूरत पलों को समेटते हुए स्मृति ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोस्तों, परिवार और करियर से जुड़े कई खास लम्हे नजर आए। हालांकि, वीडियो में शादी से जुड़ा कोई भी फंक्शन या अपनी निजी शादी की तस्वीरें शामिल नहीं थीं।

इस वीडियो में खास बात यह रही कि स्मृति ने पलाश मुच्छल के साथ बिताए किसी भी पल को जगह नहीं दी। यह साफ दिखाता है कि वह उस अध्याय को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि किसी अन्य शादी के कुछ फोटो उन्होंने शेयर किये। वीडियो के अंत में स्मृति भावुक होती नजर आईं और उन्होंने भगवद गीता की एक पंक्ति लिखते हुए भगवान श्रीकृष्ण को याद किया। उसमें लिखा था कि तुम्हारे साथ कुछ बहुत अच्छा होने से पहले, सब कुछ बिखरने लगता है।
स्मृति मंधाना का यह भावुक संदेश फैंस के दिल को छू गया। मैदान पर मजबूत दिखने वाली यह खिलाड़ी निजी संघर्षों के बावजूद जिस साहस के साथ आगे बढ़ रही हैं, वह उन्हें सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक इंसान भी बनाता है।
Smriti Mandhana ने 2025 में बनाए ये आंकड़े
स्मृति मंधाना ने 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 1703 रन बनाए। यह आंकड़ा पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ शुभमन गिल (1764 रन) से केवल 61 रन कम रहा, जिससे महिला और पुरुष क्रिकेट के बीच प्रदर्शन की दूरी भी कम होती नजर आई।
साल 2025 में मंधाना ने वनडे क्रिकेट में कुल 32 छक्के जड़े। यह किसी भी कैलेंडर वर्ष में किसी महिला बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए अब तक के सबसे ज्यादा छक्के हैं, जिसने उनके आक्रामक अंदाज़ को नई पहचान दी।
ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने स्मृति मंधाना ने सिर्फ 50 गेंदों में वनडे शतक ठोक दिया। यह भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में (चाहे पुरुष हों या महिला) लगाया गया अब तक का सबसे तेज़ शतक है।
2025 में मंधाना ने कुल छह अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए, जिनमें उनका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी शामिल रहा। इसके साथ ही वह टेस्ट, वनडे और टी20 - तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज़ बन गईं।
साल 2025 में स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में 1362 रन बनाए, जो किसी भी कैलेंडर वर्ष में किसी महिला बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इसी के साथ वह एक साल में 1000 से अधिक वनडे रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। बाद में लॉरा वोलवार्ट ने भी यह आंकड़ा पार किया, लेकिन इतिहास में पहला नाम मंधाना का ही दर्ज रहा।












Click it and Unblock the Notifications