SL vs ZIM: श्रीलंका-ज़िम्बाब्वे के बीच फाइनल टी20 मैच, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

SL vs ZIM 33r T20 Pitch and Weather: श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में आज फाइनल मैच होना है। तीसरा और अंतिम मुकाबला जीतने वाली टीम इस सीरीज की ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमा लेगी। दोनों टीमों ने अब तक खेले गए 2 मैचों में से 1-1 जीत हासिल की है। अंतिम मैच निर्णायक है।

करो या मरो वाले मैच में दोनों टीमों का प्रयास एक धाकड़ जीत दर्ज करने का होगा। पिछले मैच में जिस तरह से अंतिम ओवर में ज़िम्बाब्वे ने जीत दर्ज की थी, उससे कहा जा सकता है कि श्रीलंका के लिए मामला आसान नहीं होगा। एक बार फिर से कड़ी टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है।

sri lanka vs zimbabwe

श्रीलंका vs ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट

कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद उतनी नहीं रहेगी। हालांकि चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने के बाद स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाती है। पिच हर बार की तरह इस बार भी धीमी हो सकती है। स्ट्रोक प्ले के लिए शुरुआती समय में परेशानी होगी। बाद में बैटिंग आसान होती जाएगी।

श्रीलंका vs ज़िम्बाब्वे तीसरे टी20 का वेदर अपडेट

पिछले दो मैचों में कोई परेशानी नहीं हुई थी और मैच आराम से पूरे हो गए थे। इस बार थंडर स्टॉर्म आ सकता है। इससे मैच में बाधा देखने को मिल सकती है। मुकाबले के समय तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। मौसम को लेकर थोड़ी चिंता की बात है लेकिन मैच पूरा होने की उम्मीद की जा सकती है।

श्रीलंकाई टीम के पास घरेलू मैदान पर खेलने का एडवांटेज निश्चित रूप से होगा लेकिन ज़िम्बाब्वे के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। सिकन्दर रजा, इरविन जैसे खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में मुकाबला आसान नहीं कहा जा सकता है। श्रीलंकाई टीम को हर विभाग में ज़िम्बाब्वे को पछाड़ना होगा। ज़िम्बाब्वे पिछली जीत के बाद बुलंद हौंसलों के साथ मैदान पर उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+