SL vs PAK: अकेले सउद शकील ने श्रीलंका को धो डाला, बड़ा शतक जड़ते हुए पाकिस्तान को दिला दी बढ़त
SL vs PAK: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बेहद खराब स्थिति के बाद पाकिस्तान ने सुधार कर लिया। पाकिस्तान के बल्लेबाज सउद शकील को इसका क्रेडिट जाता है। शकील ने तीसरे दिन के खेल में अपना दोहरा शतक जड़कर टीम को पहली पारी में बढ़त दिला दी।
शकील ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा शतक जड़ा और लम्बे समय तक टिककर टीम को संकट से बाहर निकाल लिया। एक समय ऐसा था जब पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 101 के कुल स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। वहां से आगा सलमान और शकील ने मिलकर बड़ी भागीदारी की।

आगा सलमान और शकील ने मिलकर पाकिस्तान का स्कोर 278 तक पहुंचा दिया। आगा सलमान 83 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शकील ने धमाका कर दिया। उन्होंने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ दिया। उन्होंने श्रीलंका के स्कोर 312 रनों को पार करते हुए टीम को बढ़त दिला दी।
सउद शकील ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 200 का निजी स्कोर भी पार कर दिया, यह उनका छठा टेस्ट है और उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। निचले क्रम से उन्होंने नौमान अली (25) के साथ मिलकर एक अहम भागीदारी की। शकील ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन काम किया और पाकिस्तान को मैच में अच्छी स्थिति में लाते हुए टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 312 रनों का स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंकाई टीम को धनंजय डी सिल्वा ने बचा लिया था। उन्होंने भी एक शानदार शतक जड़ा था। डी सिल्वा के अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने भी अच्छी बैटिंग की और एक फिफ्टी जड़ी। वापसी कर रहे शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications