Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SL vs ENG 1st T20: श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच T20 में टक्कर आज, ये है LIVE देखने का आसान तरीका

SL vs ENG 1st T20 Live Streaming: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी शुक्रवार, 30 जनवरी से होने जा रहा है। वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करने के बाद श्रीलंकाई टीम अब टी20 फॉर्मेट में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम इस दौरे पर अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी, जबकि दासुन शनाका की अगुवाई में श्रीलंका की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी।

sl vs eng 1st t20

SL vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। यह मैच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय शाम 6:30 बजे तय किया गया है।

कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट?

भारत में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का लाइव लुत्फ Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है।

कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड ने इस मैच की प्लेइंग इलेवन की घोषणा पहले से ही कर दी है। उनके अलावा फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद आदि प्लेयर्स को भी टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका ने टी20 सीरीज के लिए दासुन शनाका को कप्तानी सौंपी है, जिससे टीम में नए उत्साह की उम्मीद है। श्रीलंकाई टीम में दुष्मंथा चमीरा और दुनिथ वेलालगे की वापसी भी देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+