SL vs BAN: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देखें लाइव

SL vs BAN Live Streaming: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज, 8 जुलाई को पल्लीकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है और दोनों ही टीमें इसे जीतकर खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगी। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला दोपहर के ढाई बजे से शुरू किया जाएगा।

बांग्लादेश को मिली थी जीत (SL vs BAN Live Streaming)

पिछले मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए 16 रन से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश ने 248 रन बनाए थे, जिसमें परवेज़ हुसैन इमोन ने 67 और तौहीद हृदॉय ने 51 रनों की अहम पारियां खेली थीं। जवाब में श्रीलंका की टीम 232 रन पर सिमट गई। जनिथ लियानागे ने 85 गेंदों में 78 रन बनाए, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने टीम की रफ्तार तोड़ दी।

SL vs BAN 1

नजमुल हुसैन शंटो की फिटनेस पर संशय

बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे गेंदबाज़ तनवीर इस्लाम, जिन्होंने 5 विकेट लेकर श्रीलंका को बैकफुट पर ढकेल दिया। तीसरे मुकाबले के लिए बांग्लादेश के नंबर तीन बल्लेबाज़ नजमुल हुसैन शंटो की फिटनेस पर संशय बना हुआ है। पिछले मैच में लगी चोट के चलते उनकी उपलब्धता पर निर्णय मैच से ठीक पहले लिया जाएगा। अगर वह नहीं खेलते हैं, तो मोहम्मद नईम को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

पल्लीकेले की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए मुफीद मानी जाती है। अब तक यहां हुए पिछले पांच मैचों में चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम बिना सोचे-समझे पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है। यहां का औसत पहला स्कोर 244 रन है, लेकिन पिच सपाट होने के कारण एक बड़ा स्कोर भी देखने को मिल सकता है। अब तक पल्लीकेले में कुल 47 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 27 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। श्रीलंका ने इस मैदान पर हाल के 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं, जिससे उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है।

कब और कहां देखें मुकाबला

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SonyLiv और FanCode ऐप पर उपलब्ध होगी।

श्रीलंका टीम: निशान मदुश्का, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, जेफरी वांडरसे, अविष्का फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, ईशान मलिंगा।

बांग्लादेश टीम: परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर), तन्ज़ीम हसन साकिब, हसन महमूद, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, लिटन दास, तस्कीन अहमद, मोहम्मद नईम, ऋषद हुसैन, नाहिद राणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+