SL vs AFG: हार की तरफ जा रही अफगानिस्तानी टीम ने श्रीलंका को धोया, जानिए कैसी की जबरदस्त वापसी
Sri Lanka vs Afghanistan Only Test: श्रीलंका के खिलाफ कोलम्बो में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी पारी के दौरान धाकड़ खेल दिखाया है। पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद अफगान टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट पर 199 रन बनाकर पारी से हार बचाने की तरफ कदम बढ़ाये।
श्रीलंकाई तीन अपनी पहली पारी में 439 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। मैथ्यूज और चाँडीमल के बल्ले से शतकीय पारियां देखने को मिली थी। श्रीलंका ने पहली पारी के आधार पर 241 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली। इससे लग रहा था कि अफगान टीम तीसरे दिन पारी से हार जाएगी।

हालांकि अनुमान गलत निकले और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने मेजबान टीम को करारा जवाब देते हुए रन बनाये और कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में सोचा नहीं गया था। अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज नूर अली जादरान और इब्राहिम जादरान ने धाकड़ शुरुआत की।
दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली। नूर अली 47 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि इब्राहिम जादरान अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद भी लगातार बल्लेबाजी करते हुए रन बनाते रहे।
इब्राहिम जादरान को रहमत शाह का साथ मिला। दोनों ने दिन के अंतिम ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया और इस बीच इब्राहिम जादरान ने अपना शतक भी पूरा कर लिया। वह स्टम्प्स तक 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा रहमत शाम ने भी 46 रनों की नाबाद पारी खेली। अफगानिस्तान ने 1 विकेट पर 199 रन बनाये। पारी से हार बचाने के लिए 42 रन और चाहिए। यही अफगान टीम पहली पारी में 198 रन बनाकर आउट हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications