SL vs AFG, 3rd ODI: फाइनल में टक्कर को तैयार श्रीलंका और अफगानिस्तान, ऐसे देखें लाइव, जानें प्लेइंग 11

Sri Lanka vs Afghanistan, 3rd ODI: श्रीलंका और अफगानिस्तान दोनों टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।

Sri Lanka vs Afghanistan

SL vs AFG, 3rd ODI, Afghanistan tour of Sri Lanka, 2023: दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम ने दूसरे वनडे में धमाकेदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम ने वनडे सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। ऐसे में अब दोनों देशों के बीच तीसरा मुकाबला फाइनल के रूप में खेला जाएगा।

श्रीलंका ने जीता मैच: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मुकाबले में 132 रनों से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 323 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम महज 191 रनों पर सिमट गई और 132 रनों से मैच हार गई।

श्रीलंका ने जीत के साथ रचा इतिहास: अफगानिस्तान के खिलाफ मिली इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की यह वनडे क्रिकेट में 400वीं जीत है। वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा मुकाबले जीतने के मामले में श्रीलंका पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। श्रीलंका ने 885 मैचों में 400 मैच जीतने का कारनामा किया है।

अफगानिस्तान कर सकती है वापसी: दूसरे मैच में बड़ी हार के बाद अफगानिस्तान की नजरें वापसी पर होगी। पहले वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की थी। 269 रन के मिले लक्ष्य को अफगानिस्तान की टीम ने 19 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जदरान ने सबसे ज्यादा 98 गेंदों पर 98 रन बनाने का काम किया।

लाइव देखने का ये है तरीका: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी पर देखा जा सकता है। वहीं श्रीलंका में यह मुकाबला सियाथा टीवी, श्रीलंका क्रिकेट यूट्यूब चैनल और एसएलबीसी पर प्रसारित किया जाएगा। जबकि यूएसए में विलो टीवी पर मैच का मजा उठाया जा सकता है।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दासुन शनाका (कप्तान), सदेरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रन,मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+