6,6,6,6,6,6! लगातार छह छक्कों से मैदान पर आया तूफान, कौन है खिलाड़ी जिसने किया युवराज सिंह वाला कारनामा

इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर घरेलू क्रिकेट तक छह गेंदों पर लगातार छक्के जड़ने का कारनामा बेहद अलग माना जाता है। भारत के लिए युवराज सिंह ने ऐसा किया था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान अपने बल्ले से तबाही मचाने वाला काम किया था।

इंग्लैंड में खेले जा रहे मेट्रो बैंक वनडे कप में हैम्पशायर के बल्लेबाज टोबी अल्बर्ट ने ऐसा ही कमाल कर दिखाया। उन्होंने लगातार छह गेंदों को छक्के के लिए भेजा। इंग्लैंड के इस खतरनाक खिलाड़ी ने अपना बल्ला तूफानी अंदाज में चलाया और हर किसी को हैरान कर दिया।

Toby Albert

हालांकि ये छक्के लगाते आए मगर दो अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ आए। अल्बर्ट ने पहले नान्टेस ओस्टहुइज़ेन के ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए। इसके बाद अगले ओवर में जेक लेहमन ने शुरुआती दो गेंदें खेलीं और तीसरी गेंद पर स्ट्राइक अल्बर्ट के पास आई। इसके बाद उन्होंने ओली किर्टले की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए।

इस तरह अल्बर्ट ने छह लगातार गेंदों पर छह छक्के पूरे किए। युवराज सिंह और हर्शल गिब्स ने भी लगातार छह छक्के जमाए थे लेकिन ये सभी छक्के एक ही ओवर में आए थे। अल्बर्ट इस मामले में थोड़े पीछे रह गए, फिर भी लगातार छह गेंदों को स्टैंड्स में पहुंचाना उनकी पारी की सबसे खास बात रही।

इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार हुआ यह कारनामा

इंटरनेशनल क्रिकेट में छह छक्कों का कारनामा साल 2007 में दो बार हुआ था, खास बात यह है कि दोनों ही बार यह कारनामा वर्ल्ड कप में हुआ था। एकदिवसीय वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ हर्शल गिब्स के बल्ले से छह छक्के आए थे, इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए युवराज सिंह का बल्ला चला था। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़े थे।

भविष्य में कौन जड़ सकता है छह छक्के

वर्तमान समय में अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई खिलाड़ी एक ओवर में छह छक्के जमा सकता है, तो भारत के दो नाम सबसे आगे दिखाई देते हैं। युवा वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों तबाही मचाते हैं। ये दोनों लगातार छह छक्के जमा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+