Six Sixes in Over: युवराज सिंह से पहले इस खिलाड़ी ने जड़े थे 6 बॉल पर 6 छक्के, देखें पूरी लिस्ट

6 ball 6 sixes players name list: कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने पांच गेंद पर पांच छक्के लगाकार न जाने कितने क्रिकेट प्रेमियों को अपना दीवाना बना दिया है, ऐसे में याद आता है कि फैंस के बीच उस वक्त क्या जबरदस्त उत्साह होगा जब युवराज सिंह 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे।

युवराज के इस प्रदर्शन को कोई भी क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल सकता है, बल्कि सभी के लिए ये कभी न भूला जाने वाला यादगार पल बन चुका है। आइए इस मौके पर जानते हैं युवराज सिंह से पहले किस खिलाड़ी ने जड़े थे 6 बॉल पर 6 छक्के।

yuvraj-singh

सबसे पहले किसने लगाए थे 6 गेंदों पर 6 छक्के
दरअसल, सबसे पहले पहले 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज ख‍िलाड़ी रहे सर गैरी सोबर्स (गारफील्ड सोबर्स) के नाम है। सोबर्स ने 31 अगस्त 1968 में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी। उन्होंने इंग्लिश काउंटी में नॉटिंघमशायर से खेलते हुए ग्लेमॉरगन के मैलकम नैश के ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।

रवि शास्त्री भी लगा चुके हैं 6 गेंद पर 6 छक्के
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का नाम है, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 अगस्त 1985 को बड़ौदा के खिलाफ रणजी मुकाबले में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। उन्होंने इस मैच में तिलक राज के ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगाए।

वनडे इंटरनेशनल में हर्शल गिब्स ने सबसे पहले लगाए 6 छक्के
फर्स्ट क्लास क्रिकेट के बाद पहली बार वनडे इंटरनेशनल में ये उपलब्धि साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने अपने नाम की। उन्होंने 16 मार्च को 2007 के वर्ल्ड कप मैच में ये कारनामा अपने नाम किया था। उन्होंने नीदरलैंड्स के डैन वैन बंज के ओवर की सभी छह गेंदों पर 6 छक्के लगाए।

युवराज सिंह ने 19 सितंबर 2007 में टी-20 इंटरनेशनल में अपने दमदार प्रदर्शन से भारत का नाम क्रिकेट जगत में रोशन कर दिया। इस उपलब्धि के बाद वे ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में सभी 6 गेंदों पर छक्के लगकार इतिहास रच दिया। दरअसल, ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि टी-20 क्रिकेट में पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने लगातार छह छक्के नया रिकॉर्ड बनाया।

युवराज सिंह के अलावा कीरोन पोलार्ड के नाम भी T20 इंटरनेशनल में 6 छक्के मारने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल में भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर जसकरन मल्होत्रा ने सितंबर 2021 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 6 छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+