IPL 2023: DHONI की टीम में शामिल हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी, आईपीएल में धमाल मचाने को है बेताब

IPL 2023, chennai super kings: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजराट टाइटंस से होना है।

chennai super kings

IPL 2023, chennai super kings: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में हिस्सा लेने को तैयार है। चेन्नई की टीम ने आईपीएल को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। धोनी सहित टीम के कई खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई का सामना गुजरात से होना है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजराट टाइटंस ने आईपीएल का अपना पहला खिताब जीता था।

काईल जैमिसन हुए चोटिल

आईपीएल 2023 के आगाज से पहले ही कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा भी कई टीमों के खिलाड़ी चोटिल हैं। मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को रिकार्ड 16.25 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा उन्होंने काईल जैमिसन को भी एक करोड़ रुपये में खरीदने का काम किया। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही काईल जैमिसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

काईल जैमिसन की जगह आया ये खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसांडा मगला को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ने का काम किया है। मगला को ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स ने मगला को बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदने का काम किया है। सिसांडा मगला डेथ स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। ऐसे में वह अंतिम के ओवरों में चेन्नई के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ सिसांडा मगला बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

चेन्नई सुपर किंग्स- एमएस धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे, ड्वेन प्रीटोरियस, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे, निशांत सिंधु, शेख रशीद, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे, भगत वर्मा, अजय मंडल।

जानें संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्षणा, मुकेश चौधरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+