शुभमन गिल बनाम विराट कोहली, किसके IPL आंकड़े हैं बेहतर, 105 मैचों के बाद कौन है आगे
Shubman Gill vs Virat Kohli: आरसीबी आज अपना तीसरा मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी और सामने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम है। विराट कोहली इस मैच में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं क्योंकि आरसीबी का मुकाबला घरेलू सरजमीं पर होना है।
आईपीएल के 17 सीजन पूरे होने के बाद भी आरसीबी ने खिताबी जात दर्ज नहीं की है। इस बार भी टाइटल की तलाश में टीम खेल रही है और कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में दमखम लगाते हुए नज़र आ रही है। उधर शुभमन गिल अपने दूसरे आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं। पिछले साल भी वह गुजरात के कप्तान थे।

इन सबके बीच विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच बल्ले से एक तुलना भी बनती है। दोनों धाकड़ प्लेयर्स हैं, तो यह देखना दिलचस्प है कि आंकड़ों के हिसाब से दोनों प्लेयर्स में कौन आगे हैं। गिल ने 105 ही मैच खेले हैं, इस वजह से कोहली के भी इतने ही मैचों के आंकड़े शामिल किये गए हैं।
Shubman Gill के आंकड़े
शुभमन गिल ने आईपीएल के 105 मैचों में 3287 रन बनाने का कारनामा किया है। जहाँ तक उनके स्ट्राइक रेट और औसत की बात है, तो 37 से ज्यादा के औसत से ये रन आए हैं। इसके अलावा स्ट्राइक रेट 136 का रहा है। गिल ने 4 शतक और 20 अर्धशतकीय पारियां अब तक के आईपीएल करियर में जड़ी हैं।
Virat Kohli के आंकड़े
विराट कोहली निश्चित रूप से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन 105 मैचों तक उनका बल्ला उस गति से नहीं चला था। इस दौरान कोहली के बल्ले से 2521 रन आए। 123 का स्ट्राइक रेट और 30 का मामूली औसत और 15 फिफ्टी उनके बैट से आई। शतक वह नहीं लगा पाए थे।
दोनों में से कौन निकला आगे
दोनों की तुलना को देखते हुए कह सकते हैं कि गिल उनसे काफी आगे हैं। इसके अलावा गिल के बल्ले से 4 शतक आए हैं, आंकड़ों में वह रनों में भी आगे हैं। इसके अलावा स्ट्राइक रेट और औसत भी गिल की तगड़ी है। गिल के सामने तो कोहली पानी भी नहीं मांगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications