शुभमन गिल बनाम रोहित शर्मा, 21 टी20 के बाद किसका बेहतर रिकॉर्ड, दोनों में कौन है आगे

Shubman Gill vs Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में टीम की जीत के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। टीम इंडिया के लिए उन्होंने लम्बे समय तक इस फॉर्मेट में खेलने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद संतुष्टि के साथ रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट लिया।

टेस्ट और एकदिवसीय प्रारूप में रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ हैं। इस बीच नए खिलाड़ी भी लगातार आ रहे हैं। रेड बॉल और सफेद गेंद दोनों प्रारूप में नए प्लेयर्स का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। शुभमन गिल को भविष्य का धांसू खिलाड़ी माना जा रहा है।

shubman gill

गिल ने ज्यादा टी20 मुकाबले तो नहीं खेले हैं लेकिन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब जरूर रहे हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 21 मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। दोनों के बीच तुलना करने पर 21 मैचों को लेना उचित होगा। इस वजह से रोहित और गिल के 21 टी20 मैचों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।

Shubman Gill के आंकड़े

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 21 मुकाबले खेले हैं। गिल ने 21 मैचों की 21 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 578 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। उनका स्ट्राइक रेट 139 से ज्यादा का रहा है। 3 फिफ्टी और 1 शतक गिल के बल्ले से आया है। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 126 रन है। गिल का बैटिंग औसत 30 से ज्यादा का है।

Rohit Sharma का कैसा रहा करियर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 2007 में टी20 करियर शुरू किया था। उनके 21 मैचों के आंकड़ों को देखा जाए, तो यह दिलचस्प है। रोहित ने 21 मैचों में 18 पारियों में ही बल्लेबाजी की थी। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 414 रन आए थे। वह 6 बार नाबाद रहे थे। रोहित ने कोई शतक नहीं जड़ा लेकिन चार फिफ्टी जमाई। उनका औसत भी 34 से ज्यादा का रहा है। बेस्ट स्कोर की बात करें, तो यह नाबाद 79 रन है।

Shubman Gill और रोहित में कौन आगे

गिल और रोहित के आंकड़ों को देखा जाए, तो ज्यादा फर्क नजर नहीं आता है। रनों के मामले में रोहित से वह आगे हैं लेकिन तीन पारियां ज्यादा भी खेली हैं। इसके अलावा औसत के मामले में रोहित शर्मा उनसे आगे हैं। गिल ने एक सैकड़ा जड़ा है लेकिन रोहित उस समय तक चार फिफ्टी ही जमा पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+