VIDEO: भारत की हार के तुरंत बाद मैदान पर उतरा ये खतरनाक बल्लेबाज, शुरू कर दी दूसरे टेस्ट की तैयारी
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक पराजय की बातें चारों तरफ देखने को मिल रही है। भारतीय टीम की गलतियों के बारे में भी चर्चा लगातार हो रही है। कुछ प्लेयर्स के चयन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे।
इन सबके बीच अब टीम इंडिया के एक प्लेयर ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम इंडिया की हार के बाद अगले मैच के लिए कमर कसते हुए इस खिलाड़ी ने नेट अभ्यास पर जाना उचित समझा है। बेंगलुरु में यह प्लेयर नहीं खेल रहा था।

शुभमन गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अभ्यास करते हुए नज़र आ रहे हैं। शुभमन गिल बेंगलुरु टेस्ट मैच में फिटनेस संबंधित परेशानी के कारण नहीं खेले थे और उनकी जगह नम्बर तीन पर खेलने के लिए विराट कोहली आए थे। दूसरी पारी में कोहली का बल्ला चला था।
जायसवाल के बतौर ओपनर आने के बाद भारत के नंबर 3 बल्लेबाज़ के तौर पर शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई है। इस साल आठ टेस्ट मैचों में तीन शतकों के साथ, उनकी मौजूदगी से बल्लेबाजी लाइनअप मज़बूत हुई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गिल की हालत में सुधार की पुष्टि की है, जिससे दूसरे टेस्ट के लिए उनकी संभावित वापसी का संकेत मिलता है।
पहले टेस्ट में कीवी टीम के प्रभावशाली प्रदर्शन ने भारत को दबाव में ला दिया है। हालांकि, पुणे में होने वाला आगामी मैच भारत के लिए जवाबी कार्रवाई करने और न्यूजीलैंड को भारतीय धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने से रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से भी वह टेस्ट मैच भारत के लिए काफी खास है। आगामी टेस्ट में भारतीय टीम जोरदार पलटवार करने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications