IND vs NZ: 'ये तो मेरा दामाद बनेगा...' सचिन के सामने शुभमन ने ठोका शतक तो फैंस ने लिए मजे
India vs New Zealand, 3rd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद गिल ने अब टी-20 में भी फैंस का दिल जीत लिया है।

India vs New Zealand, 3rd T20 Shubman Gill century: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों दबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। गिल के बल्ले से रनों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल ने टी-20 करियर का अपना पहला शतक लगाने का कारनामा किया। गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया।
सचिन के सामने शुभमन गिल ने जड़ा शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का यह मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर भी मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर के सामने गिल ने धमाकेदार शतक लगाकर टी-20 में भी खुद साबित करने का काम किया। गिल ने महज 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने भी ताली बजाकर गिल की इस पारी का अभिनंदन किया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सचिन और गिल को लेकर ट्वीटस कर रहे हैं।
गिल से जुड़ चुका है सारा का नाम
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ शुभमन गिल के अफेयर की खबरें सामने आती रही है। सचिन के सामने गिल की बल्लेबाजी को देखकर यूजर्स ने दोनों को लेकर कई तरह के मीम बनाए हैं। सोशल मीडिया पर ये मीम्स तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। सारा और शुभमन गिल के बीच अफेयर की अफवाह साल 2019 में पहली बार सामने आई थी। जिसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा जा चुका है।
भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया
शुभमन गिल की दमदार पारी और भारतीय गेंदबाजों की जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे मैच को अपने नाम किया। 235 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 66 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने 168 रनों की एतिहासिक जीत हासिल करने के साथ ही सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक चार विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications