IND vs ENG: क्या मैनचेस्टर में इतिहास रचेंगे Shubman Gill? वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ इतने रन दूर

Shubman Gill Set To Create History: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में खेल रही है। तीन मैचों के बाद भारत 1-2 से पीछे चल रहा है। लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन की करीबी हार के बाद अब मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू होने वाला चौथा टेस्ट 'करो या मरो' जैसा बन चुका है। इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है, नहीं तो भारत सीरीज़ गंवा देगा।

शुभमन गिल पर रहेंगी नजर (Shubman Gill Set To Create History)

इस अहम मुकाबले में सबकी नजरें भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल पर रहेंगी, जो अब तक बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं। इस सीरीज़ में उन्होंने अब तक 607 रन बना लिए हैं। अगर गिल मैनचेस्टर टेस्ट में 146 रन और बना लेते हैं, तो वह एक बेहद बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। शुभमन गिल शुरुआती दो टेस्ट मैच में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था।

Shubman Gill 1

शुभमन गिल के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

शुभमन गिल के पास इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम गूच का 1990 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ 752 रन बनाए थे। अगर गिल इस टेस्ट में 146 रन बना लेते हैं तो वे 753 रन के साथ भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। गिल के पास ऐसा करने के लिए अभी दो टेस्ट की चार पारियां है।

टूट सकता है जायसवाल का भी रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, गिल के पास अपने साथी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है। जायसवाल ने 2024 की घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 712 रन बनाए थे। गिल को उनसे आगे निकलने के लिए अब सिर्फ 107 रन चाहिए। इस मैच में केवल गिल ही नहीं, बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं।

पंत के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2677 रन हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा (2716 रन) के नाम है। पंत अगर 40 रन और बना लेते हैं, तो वो रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+