हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल के बीच हुई लड़ाई? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, अब सामने आया सच

Shubman Gill posts Instagram: आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इस हार के साथ गुजरात की टीम आईपीएल से बाहर हो गई। मैच के बाद शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या एक-दूसरे के साथ प्रशंसा के साथ मिलते हुए नजर नहीं आए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच लड़ाई की खबरें सामने आने लगी। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अब इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी (Shubman Gill posts Instagram)

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ मतभेद की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए शुभमन गिल ने एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच कथित मतभेद की बात कही जा रही थी। इस वीडियो को देखकर कई फैंस ने यह मान लिया कि गिल और पंड्या के बीच तनाव है। लेकिन अब गिल ने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया है।

Shubman Gill 1

हार्दिक के साथ शेयर की तस्वीर

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 20 रन से जीत हासिल की। शुभमन गिल ने पंड्या के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। गिल ने हार्दिक के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'कुछ नहीं बस प्यार। इंटरनेट पर जो चल रहा है उस पर विश्वास नहीं करें।' अपने इस पोस्ट में गिल ने हार्दिक को भी टैग किया।

गिल ने बताई हार की वजह

मैच हारने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि आखिरी कुछ ओवर हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन मैच अच्छा रहा। तीन कैच टपकाना मुश्किल होता है, खासकर पावरप्ले में जब कैच छूट जाये तो मैच में वापसी करना मुश्किल हो जाता है। गुजरात की फील्डिंग कमजोर रही और उन्होंने रोहित शर्मा के दो और सूर्यकुमार यादव के एक अहम कैच छोड़े। रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले, जिनका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।

Shubman Gill 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+