IND vs WI: बारिश ने शुभमन गिल के कमिटमेंट पर फेरा पानी, शतक बनाने से सिर्फ 2 रन दूर रह गए

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 28। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में बारिश ने ना सिर्फ खेल को खराब किया बल्कि टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के एक कमिटमेंट पर भी पानी फेर दिया। दरअसल, शुभमन गिल ने दूसरे वनडे के बाद कहा था कि वो अगले मैच में शतक लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन बारिश ने उनके इस कमिटमेंट पर पानी फेर दिया। आखिरी वनडे में शुभमन गिल अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने से सिर्फ और सिर्फ 2 रन से चूक गए। खुद शुभमन को इस बात का मलाल है कि वो शतक के इतने करीब जाकर शतक पूरा करने से चूक गए हैं।

शतक पूरा नहीं होने का गिल को हुआ मलाल

शतक पूरा नहीं होने का गिल को हुआ मलाल

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि मैं इस मैच में शतक की उम्मीद कर रहा था और उसी तरह से खेल रहा था, लेकिन सबकुछ हमारे कंट्रोल में नहीं होता। अगर आज बारिश मैच को प्रभावित नहीं करती तो मैं शतक जरूर पूरा करता। हालांकि शुभमन गिल ने यह जरूर कहा कि वो इस पारी से बहुत खुश हैं। गिल ने कहा कि वो पहले दो वनडे में जिस तरह से आउट हुए थे, उससे काफी निराश थे और इसीलिए इस मैच में वो उन गलतियों को दोहराना नहीं चाहते थे, लेकिन किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती।

गिल ने किया था शतक का कमिटमेंट

गिल ने किया था शतक का कमिटमेंट

आपको बता दें कि शुभमन गिल ने दूसरे वनडे के बाद भी इस बात को लेकर गुस्सा जाहिर किया था कि वो दोनों वनडे में अच्छी शुरुआत करते हैं, लेकिन गलत शॉट्स की वजह से आउट हो जाते हैं और बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। शुभमन गिल ने कहा था कि पहले दोनों मैचों में वह अच्छी शुरुआत के बाद भी शतक न बनाने के चलते दुखी हैं। उन्होंने कहा था कि मैं तीसरे और आखिरी मुकाबले में जरूर बड़ी पारी खेलने में सफल रहूंगा, क्योंकि जैसा स्टार्ट मुझे मिल रहा है, उसे बड़े स्कोर में बदलना मेरा टारगेट है।

विंडीज दौरे पर गिल का अच्छा प्रदर्शन

विंडीज दौरे पर गिल का अच्छा प्रदर्शन

आपको बता दें कि शुभमन गिल भले विंडीज दौरे पर अपने वनडे करियर का पहला शतक नहीं बना पाए हों, लेकिन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। 3 वनडे में उन्होंने 205 रन बनाए हैं। पहले वनडे में उन्होंने 43, दूसरे में 64 और फिर आखिरी वनडे में उन्होंने 98 रन की पारी खेली। आखिरी वनडे में अगर बारिश ने मैच में खलल नहीं डाला होता तो गिल अपने करियर का पहला शतक जरूर पूरा कर लेते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+