IND vs AUS: पर्थ टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका? धांसू खिलाड़ी बड़ी वजह से हुआ बाहर!
BGT Trophy: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच पर्थ में खेला जाना है और इस मैच में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सेशन कर रही है। रोहित शर्मा बच्चे के जन्म की वजह से भारत में ही हैं। उनका खेलना तय नहीं है।
रोहित की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। इस बीच रिपोर्ट्स कुछ अच्छी नहीं आ रही हैं। खबरों की मानें तो भारतीय टीम का एक धांसू खिलाड़ी पर्थ टेस्ट से बाहर हो सकता है। ऐसा होने पर टीम इंडिया को बड़ा झटका लगेगा।

भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान शुभमन गिल को चोट लगने की खबर है। स्लिप में कैच के दौरान गिल को चोट लगने की रिपोर्ट्स आई हैं। ऊँगली में चोट की वजह से शुभमन गिल पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
गिल की अनुपलब्धता को लेकर फ़िलहाल आधिकारिक रूप से कोई खबर सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ही गिल की चोट की पुष्टि हुई है। देखना होगा कि 22 नवंबर को होने वाले पहले टेस्ट मैच तक शुभमन गिल ठीक होकर मैदान पर लौट पाएंगे या नहीं।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने के लिए भारत के पास यह अंतिम सीरीज है और इसमें भी टीम इंडिया को चार मैचों में जीत दर्ज करनी है। अगर भारतीय टीम एक भी मैच हार जाती है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में लगातार तीसरी बार जाने से चूक जाएगी।
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अच्छी फॉर्म दर्शाई थी। उनके पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव भी है। ऐसे में अगर वह बाहर होते हैं, तो नम्बर तीन पर खेलने वाले बल्लेबाज के बारे में भी सोचना पड़ेगा, भारत के लिए यह चिंता का विषय होगा।












Click it and Unblock the Notifications