शुभमन गिल में दिखी धोनी की झलक, जब नंबर-7 की जर्सी में उन्होंने छक्का लगाकर जिताई गुजरात को ट्रॉफी
गुजरात टाइटन्स ने अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में ही खिताब जीत लिया है।

नई दिल्ली, 30 मई: गुजरात टाइटन्स ने अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में ही खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। टाइटन्स की इस यादगार जीत के बाद सोशल मीडिया पर जर्सी नंबर-7 जमकर वायरल हो रहा है। गुजरात की टीम के एक खिलाड़ी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी के 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में लगाए गए विनिंग सिक्स तक से की जा रही है।
दरअसल, यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि गुजरात टाइटन्स के ओपनर शुभमन गिल है। गिल भी धोनी की तरह 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं और उन्होंने भी फाइनल में टाइटन्स को छक्का लगाकर टूर्नामेंट ट्रॉफी जिताई। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भी श्रीलंका के खिलाफ ऐसा ही कारनामा किया था।

गिल ने दिलाई धोनी की याद
19वां ओवर ओवेड मैकॉय डालने आए थे और पहली ही गेंद पर शुभमन गिल ने स्क्वायर लेग के ऊपर शानदार छक्का लगाकर गुजरात को उनके पहले ही सीजन में चैंपियन बना दिया। धोनी ने भी 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्का लगाकर टीम इंडिया को 28 साल बाद चैंपियन बनाया था।

गुजरात ने किया मजेदार पोस्ट
फाइनल में मिली जीत के बाद फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन देते हुए लिखा- जर्सी नंबर 7, छक्का लगाकर जीत दिलाए। गैरी और नहेरा जी ने एक बार फिर संगा और मलिंगा को हराकर जीत का जश्न मनाया। बता दें कि, 2011 में जब भारत ने वर्ल्ड कप जीता था, तब आशीष नेहरा टीम इंडिया के सदस्य थे और गैरी कर्स्टन टीम के हेड कोच थे। वहीं, कुमार संगाकारा और लसिथ मलिंगा श्रीलंका के खेमे में थे। इस फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिला। गैरी और नेहरा जी गुजरत की टीम के साथ थे और संगाकारा और मलिंगा रॉयल्स के खेमे में थे।
Number 7️⃣ jersey
Where have we seen this before? 😉 pic.twitter.com/lF8mHajQLw— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 29, 2022
Finishing with a 6️⃣
Gary and Nehraji celebrating 💙
Beating Sanga and Malinga's team 👊🏽

गिल के लिए बढ़िया रहा आईपीएल 2022
शुभमन गिल के लिए आईपीएल का 15वां सीजन बहुत शानदार रहा। उन्होंने 16 मैचों में 34.50 की औसत से कुल 483 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक देखने को मिले। फाइनल में भी गिल ने 45 रन की शानदार पारी खेली। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुभमन को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद गुजरात टाइटन्स ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 8 करोड़ रुपए में खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications