गुजरात टाइटंस को IPL का खिताब दिलाने वाला खिलाड़ी बाहर! फ्रेंचाइजी का Tweet देख टूटा फैंस का दिल

इस साल गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का टाइटल जीतकर सभी को हैरान करने का काम किया था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने टी20 लीग के 15वें सीजन के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

नई दिल्ली, 17 सितंबर। इस साल गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का टाइटल जीतकर सभी को हैरान करने का काम किया था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने टी20 लीग के 15वें सीजन के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। कागजों पर कमजोर आंकी जाने वाली गुजरात के खिलाड़ियों ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था।

गुजरात के खिलाड़ियों ने किया कमाल

गुजरात के खिलाड़ियों ने किया कमाल

गुजरात की इस जीत में टीम के कई खिलाड़ियों का अहम रोल रहा था। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक टीम के सलामी बल्लेबाज शभमन गिल भी रहे। शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या और राशिद खान को टीम ने नीलामी से पहले ही ड्रॉफ्ट के जरिए अपने साथ जोड़ लिया था इन तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा और यही वजह है कि टीम आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही थी।

गिल ने छोड़ा गुजरात का साथ?

गिल ने छोड़ा गुजरात का साथ?

गुजरात टाइटंस ने शनिवार यानी 17 सितंबर शाम को एक ट्वीट किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। फ्रेंचाइजी का यह ट्वीट शुभमन गिल को लेकर था। इस ट्वीट में लिखा गया कि ये सफर यादगार रहा. हम आपको नए काम के लिए शुभकमानाएं देते हैं शुभमन गिल। गुजरात टाइटंस के इस ट्वीट पर शुभमन गिल ने भी दिल का इमोजी बनाकर उनका शुक्रिया अदा किया।

फिर से हो सकती है केकेआर में वापसी

फिर से हो सकती है केकेआर में वापसी

गुजरात और शुभमन गिल के बीच इस बातचीत से तो यही लगता है कि जैसे उनका इस टीम के साथ यही तक सफर था। गिल अब अगले साल किसी नए फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। खबरें ऐसी भी सामने आ रही है कि कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर गिल को अपने साथ जोड़ सकती है। गिल गुजरात से पहले कई सालों तक केकेआर के लिए ही आईपीएल में ओपनिंग कर चुके हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ गिल ने जड़ा था शतक

जिम्बाब्वे के खिलाफ गिल ने जड़ा था शतक

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने 130 रनों की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में गिल ने 64, 43 और नाबाद 98 रन बनाए थे। गिल को अभी तक भारत के लिए टी-20 में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन वनडे और टेस्ट मुकाबलों में गिल ने मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने बल्ले का दम दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+