शुभमन गिल ने डबल रिकॉर्ड से काटा बवाल, जो रूट के क्लब में मारी एंट्री, कपिल देव को छोड़ा पीछे

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी फॉर्म दिखाई है। गिल ने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चक्र में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वह इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप तीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

इस WTC सीजन में अपना दसवां मुकाबला खेलते हुए भारतीय कप्तान ने 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। यह उनके लिए काफी खास है। इस लिस्ट में टॉप दो स्थानों पर इंग्लैंड के प्लेयर्स ही शामिल हैं। अब गिल भी 1000 रनों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

IND vs SL

जो रूट ने 14 मैचों में 1174 रन बनाए हैं। उनके हमवतन हैरी ब्रूक ने 14 मैचों में 1147 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं। भारत ही एक और खिलाड़ी केएल राहुल भी गिल के पीछे मौजूद हैं। उन्होंने 11 मैचों में 931 रन बनाए हैं।

टेस्ट में शुभमन गिल अहम उपलब्धि

इसके अलावा शुभमन गिल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टेस्ट क्रिकेट में उनोने अपने 3000 रन पूरे किए हैं। वह कम उम्र में इस मुकाम तक आने वाले कुछ भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में आए गए हैं और कपिल देव को पीछे छोड़ने का काम भी किया है।

कपिल देव को भी छोड़ दिया पीछे

गिल ने 26 साल और 349 दिनों की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। कपिल देव ने 26 साल और 356 दिनों की उम्र में यह रिकॉर्ड हासिल किया था। भारत के लिए सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन बनाने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 23 साल और 228 दिनों की उम्र में यह कीर्तिमान स्थापित किया था।

जायसवाल और राहुल सस्ते में आउट

कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत के लिए सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला। कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखा गया है। यशस्वी जायसवाल अपनी फिफ्टी के करीब जाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से 45 रन आए। केएल राहुल का बल्ला आज खामोश रहा। वह सिर्फ 18 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+