Shubman Gill ने किया अनोखा कारनामा, विराट कोहली सहित कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे, बनाया गजब का रिकॉर्ड

Shubman Gill Completes 5000 T20 Runs: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले से पहले शुभमन गिल को अपने टी-20 करियर में 5000 रन पूरा करने के लिए मात्र 21 रनों की जरूरत थी। दिल्ली के खिलाफ 21 रन बनाते ही शुभमन गिल ने एक खास क्लब में एंट्री कर ली है। शुभमन गिल ने इसके साथ ही कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है।

शुभमन गिल ने कोहली को पछाड़ा (Shubman Gill Completes 5000 T20 Runs)

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में शुभमन गिल ने 5000 रन का आंकड़ा पार किया। 154 पारियों में शुभमन गिल ने यह खास उपलब्धि अपने नाम की। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन रहा है। दिल्ली के खिलाफ भी गुजरात की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा है।

Shubman Gill 1

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

शुभमन गिल ने टी-20 करियर 5000 रन बनाते ही विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली को 5000 टी-20 रन बनाने के लिए 167 पारियों का सहारा लिया था। जबकि शुभमन गिल यह कारनामा महज 154 पारियों में कर लिया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी कर दिल्ली को बैकफूट पर धकेल दिया।

केएल राहुल ने जड़ा शतक

इससे पहले केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। राहुल ने नाबाद 112 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह उनके आईपीएल करियर का 5वां शतक था। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर के 8,000 रन भी पूरे किए। यह राहुल का टी-20 क्रिकेट में सातवां शतक था।

सबसे तेज 5000 टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

143- केएल राहुल
154 - शुभमन गिल
167 - विराट कोहली
173 - सुरेश रैना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+