Shubman Gill के साथ बीच रास्ते में किसने कर दी शर्मनाक हरकत? वीडियो हो गया वायरल, भड़क उठे फैंस

Shubman Gill, Video Viral: भारतीय वनडे टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी कप्तानी की शुरुआत के बाद से ही सुर्खियों में हैं। जहां वह दूसरे मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे। बतौर कप्तान लगातार दूसरे वनडे में वह बल्ले से रन बनाने में सफल नहीं हो सके। टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक बल्ले से अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं।

मैच से पहले का वीडियो वायरल (Shubman Gill, Video Viral)

एडिलेड ओवल में दूसरे वनडे से पहले जब गिल कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ शहर में घूम रहे थे। तभी उनकी मुलाकात एक पाकिस्तानी फैन से हुई। फैन ने हाथ बढ़ाया और गिल ने उनसे हाथ मिलाया। लेकिन हाथ मिलाने के तुरंत बाद फैन ने उनके सामने पाकिस्तान ज़िंदाबाद का नारा लगा दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस वीडियो को देख भारतीय क्रिकेट फैंस भड़क उठे।

Shubman Gill 1

बतौर कप्तान पहले मैच में मिली थी हार

हालांकि, गिल ने इस उकसावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और शांत भाव से आगे बढ़ गए। उनकी चुप्पी को कई लोगों ने एक सशक्त जवाब माना है, जिसने अनावश्यक टकराव से परहेज किया। मैदान के बाहर के इस विवाद के बीच गिल पर अब अपनी कप्तानी और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने का दबाव है। 25 वर्षीय गिल का बतौर वनडे कप्तान पहला मैच निराशाजनक रहा था। पर्थ में हुए बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में भारत की सात विकेट से हार हुई थी, जहां गिल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विराट कोहली लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट

विराट कोहली अपनी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। जबकि पहले मैच में रोहित शर्मा भी केवल आठ रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। दूसरे मैच से पहले गिल और कोहली से बड़े रनों की उम्मीद थी। लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। ऐसे में अब दोनों ही खिलाड़ियों के पास तीसरे मैच में रन बनाने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+