Shreyas Iyer ने चुप्पी तोड़ मचाया तहलका, क्यों छोड़ी केकेआर टीम, कैसे खराब बर्ताव के कारण लिया जाने का फैसला
Shreyas Iyer: केकेआर के साथ आईपीएल में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद ऐसा क्या हुआ, जो श्रेयस अय्यर ने अपना अलग रास्ता चुन लिया। श्रेयस अय्यर को केकेआर ने रिलीज कर दिया और बाद में पंजाब किंग्स ने उनको बड़ी रकम देकर खरीद लिया। मामले पर अय्यर की तरफ से अब बयान आया है।
इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी को सफलता के बाद छोड़ने का कारण श्रेयस अय्यर ने बताया है। उन्होंने कहा कि किस कारण केकेआर को छोड़ने का फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि केकेआर में बिताया हर पल अच्छा था लेकिन छोड़ने के पीछे भी बड़ी वजह थी।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि केकेआर में जीत दर्ज करना शानदार था और फैन्स की भी बड़ी संख्या थी, उनसे स्टेडियम भरे रहते थे। जाहिर है कि केकेआर से आईपीएल के तुरंत बाद रिटेंशन को लेकर बात हुई। इसके बाद काफी समय तक कोई कम्यूनिकेशन नहीं था।
Shreyas Iyer ने क्यों लिया बड़ा फैसला
अय्यर ने कहा कि कुछ माह तक रुक-रुककर बातचीत हुई और कोई ठोस कोशिश नहीं हुई। इस वजह से मैं हैरान था। बातचीत में की इस कमी के कारण ऐसा समय आ गया कि हम आपसी सहमति से अलग हो गए। अय्यर ने निराशा जताई और कहा कि आपके पास बातचीत करने के लिए कोई प्रोपर लाइन नहीं है और रिटेंशन से एक सप्ताह पहले बात हो रही है, तो निश्चित है कि कुछ कमी है। इस वजह से मैंने अपना फैसला लिया।
जीत को लेकर श्रेयस अय्यर खुश
भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि जो आपकी किस्मत में लिखा है, वह होना ही है लेकिन मैंने शाहरुख़ सर, परिवार आदि के समय समय बिताया, वह अभूतपूर्व था। जाहिर तौर पर चैम्पियनशिप में जीत दर्ज करना मेरे जीवन का एक अभिन्न अंग था।
शाहरुख़ खान के बारे में क्या कहा
शाहरुख़ खान की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा कि वह दिल की धड़कन हैं और लोग उनको देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। कमरे में प्रवेश के समय ही उनकी ऊर्जा पता चलती है। वह स्वभाव से दयालु और उदार हैं और उनसे सीखने को भी मिला। यही बातें उनको अनोखा बनाती हैं। टीम के लिए उनका आत्मविश्वास मुझे काफी पसंद आया।
Shreyas Iyer फिर से बने कप्तान
गौरतलब है कि केकेआर से आने के बाद पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर के ऊपर मोटी बोली लगाई। पंजाब ने अय्यर को 26 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा। इसके बाद उनको टीम का कप्तान भी बना दिया गया। वह पंजाब किंग्स को टाइटल दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications