श्रेयस अय्यर का टेस्ट करियर अब खत्म? वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में नहीं मिलेगी जगह, आज घोषित होगा स्कॉड
Shreyas Iyer: भारतीय टीम के धमाकेदार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में जगह शायद ही मिल पाएगी। खबरों की मानें, तो श्रेयस अय्यर खुद ही इसके जिम्मेदार हैं। अपनी गलती के कारण एक बार वह बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध से बाहर हो गए थे और टेस्ट टीम में भी वापस जगह नहीं मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहला मैच खेलने के बाद अचानक दूसरे मैच से पहले वह चले गए थे। बीसीसीआई को सूचना देकर वह लखनऊ से मुंबई चले गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान बनाया गया।

श्रेयस अय्यर का फैसला
रिपोर्ट्स के अनुसार अय्यर ने बोर्ड को एक ई-मेल करते हुए अपनी परेशानी के बारे में बता दिया, उन्होंने कहा कि वह पीठ की प्रॉब्लम की वजह से रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए शरीर की जो मांग होती है, उसे पूरा कर पाना उनके लिए कठिन है। इस तरह अय्यर ने खुद को रेड बॉल क्रिकेट से अलग कर लिया है। यह भी हो सकता है कि वह भविष्य में कभी रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए वापस ना आएं।
टीम में अब श्रेयस अय्यर की नहीं होगी जगह
अब उनकी बातों को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में तो जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने सही समय पर अपनी बात कही है, टीम चयन से पहले अय्यर ने अपना फैसला सुना दिया। भारत दौरे पर दो टेस्ट मैचों के लिए वेस्टइंडीज की टीम आएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज की जाएगी। यह तो तय दिखाई दे रहा है कि भारतीय टीम में उनकी जगह नहीं होगी।
करियर समाप्त होने के जिम्मेदार खुद होंगे
अगर टेस्ट क्रिकेट में अय्यर का करियर समाप्त होता है, तो इसके जिम्मेदार भी वह खुद ही होंगे। एक तरह से यह पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। हार्दिक पांड्या ने भी टेस्ट क्रिकेट में देश के लिए खेलने से मना कर दिया था और वह सिर्फ सफेद गेंद क्रिकेट में ही खेलते हैं। इस लिस्ट में अब श्रेयस अय्यर का नाम भी जुड़ने जा रहा है। 29 साल की उम्र में अय्यर ने इस फैसले से चौंका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications