ट्रॉफी जीतने के बाद भी श्रेयस अय्यर को KKR से किया जाएगा बाहर? इस खिलाड़ी का रिटेन होना तय
IPL 2025: केकेआर ने पिछले सीजन आईपीएल में बड़ा धमाका करते हुए ख़िताब जीत लिया था। टीम का ओवर'ऑल यह तीसरा टाइटल था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया था। अब टीम की रिटेंशन लिस्ट आनी है।
खबरों की मानें तो रिटेंशन लिस्ट में केकेआर चौंका सकती है। अपने कुछ बड़े प्लेयर्स को टीम से बाहर कर सकती है। कोचिंग सदस्यों को केकेआर की टीम पहले ही खो चुकी है। गंभीर सहित अन्य लोग टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में अब बदलाव टीम के खिलाड़ियों में भी होंगे।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर को केकेआर रिटेन करना चाहती है लेकिन टॉप रिटेंशन में नहीं हैं। टीम का एक सेक्शन पिछले साल भी नितीश राणा को टीम का कप्तान बनाने का पक्षधर था। टॉप चॉइस रिटेंशन में आंद्रे रसेल का नाम सबसे पहले आ रहा है।
केकेआर के मेंटर के रूप में ड्वेन ब्रावो ने जॉइन किया है। अन्य कोचिंग स्टाफ बाद में सामने आएगा। अभी अन्य किसी की नियुक्ति भी नहीं हुई है। जल्दी ही कोचिंग स्टाफ की घोषणा की जा सकती है। सुनील नारेन को ऑल राउंड प्रदर्शन के चलते फिर से रिटेन किया जाना तय नज़र आ रहा है।
हर्षित राणा अभी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, वह भी टीम में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा रमनदीप सिंह और सुयश शर्मा को भी केकेआर की तरफ से रिटेन किया जा सकता है। अनकैप्ड प्लेयर्स को 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, इसका लाभ उठाया जा सकता है।
श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाकर रखा जाएगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखा जाए, तो अय्यर को कप्तान बनाकर रखना चाहिए क्योंकि उन्होंने फाइनल तक का दबाव झेलते हुए कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई है। आगामी कुछ दिनों में रिटेंशन को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications