Shreyas Iyer: 'दिल जीत लिया पुत्तर ने', श्रेयस अय्यर ने नेट बॉलर को गिफ्ट किए जूते

Shreyas Iyer: दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में चैंपियंस ट्रॉफी के अभ्यास सत्र के दौरान एक दिल छू लेना वाला पल सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से श्रेयस अय्यर को स्टार बना दिया। लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

दरअसल नेट बॉलर और चार्टर्ड अकाउंटेंट जसकिरन सिंह को भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने स्पाइक्स की एक जोड़ी भेंट की। अभ्यास सत्र के दौरान जब जसकिरन लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे तब अय्यर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उपहार देने से पहले उनके जूते का साइज़ पूछा।

Shreyas Iyer

जसकिरन ने अय्यर से मिले अप्रत्याशित उपहार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पीटीआई से कहा, "श्रेयस भाई मेरे पास आए और पूछा 'तुम्हारे जूते का साइज़ क्या है'? मैंने कहा 10, और फिर उन्होंने कहा कि मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ है और उन्होंने मुझे ये स्पाइक्स दिए। यह वाकई बहुत मायने रखता है।"

टूर्नामेंट के लिए आईसीसी नेट बॉलिंग टीम के हिस्से के रूप में, जसकिरन पहले ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को उनके सत्रों के दौरान गेंदबाजी कर चुके हैं।

टीम इंडिया के साथ खास पल (Shreyas Iyer)

ऑफ स्पिनरों की भरमार के कारण भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करने का मौका न मिलने के बावजूद जसकिरन को उनके लिए फील्डिंग करने में खुशी मिली। उन्होंने बताया कि इस तरह के अनुभवों का हिस्सा बनना उनके लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, "इस टूर्नामेंट में मैंने उनके (भारत के) लिए फील्डिंग की है, लेकिन मैं उनके लिए गेंदबाजी करने के मौके का इंतजार कर रहा था।"

ऋषभ पंत की प्रशंसा (Shreyas Iyer)

जसकिरन ने ऋषभ पंत की भी प्रशंसा की और बाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी करने की अपनी इच्छा जताई। उन्होंने बताया, "टीम इंडिया का हर बल्लेबाज खास है, लेकिन मैं जिस बल्लेबाज को अपना आदर्श मानता हूं, वह ऋषभ पंत है, क्योंकि वह बाएं हाथ का है।"

'श्रेयस भाई मैदान पर बहुत खुश रहते हैं'

जसकिरन ने श्रेयस अय्यर की मैदान पर मौजूदगी के बारे में बताते हुए कहा कि "श्रेयस भाई मैदान पर बहुत खुश रहते हैं और जब भी गेंद मेरे पास आती है, तो वह कहते हैं कि 'इसे पकड़ लो'।"

पाकिस्तान के खिलाफ अय्यर का प्रदर्शन (Shreyas Iyer)

आपको बता दें कि श्रेयस के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी दिलखोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'दिल जीत लिया पुत्तर ने' तो वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने लिखा- 'श्रेयस तो दिलों का राजा है।' आपको बता दें कि अय्यर ने पाकिस्तान पर अर्धशतक बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन ने भारत को छह विकेट से जीत दिलाकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने में मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+