Live

International Yoga Day 2026 LIVE: दुनिया के बेहतर भविष्य के योग जरूरी-पीएम मोदी

International Yoga Day 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पीएम नरेंद्र मोदी करीबन 10 लाख लोगों के साथ योग कर रहे हैं। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

International Yoga Day 2026 LIVE

LIVE Feed
Jun 21, 2026, 7:45 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया योग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिलांग में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
Jun 21, 2026, 7:44 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने किया योग

केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह, सीएम सम्राट चौधरी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।
Jun 21, 2026, 7:43 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE: कोच के रूप में नजर आए पीएम मोदी

कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग कर रहे लोगों की मुद्रा (पोस्चर) ठीक करने में मदद कर रहे हैं
Jun 21, 2026, 7:22 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर किया योग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है। देखें सीधी तस्वीरें।
Jun 21, 2026, 7:14 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE: दुनिया के बेहतर भविष्य के योग जरूरी-पीएम मोदी

योग आज न केवल हमारी व्यक्तिगत जीवनशैली के लिए ज़रूरी है, बल्कि दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी योग एक आवश्यकता है... हम योग को केवल एक दिन या एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।"
Jun 21, 2026, 7:13 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE: 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग', पीएम मोदी ने किया योग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है।
Jun 21, 2026, 7:06 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE: योग ने परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया- PM मोदी

योग दिवस के मौके पर आज बंगाल में होना बहुत खास है। बंगाल की यह पवित्र भूमि, जहां रामकृष्ण परमहंस जैसे संतों का आगमन हुआ, जहां से स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को योग से परिचित कराया... जहां लाहिड़ी महाशय जैसे महान योगियों ने योग परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव दे रहा है..."
Jun 21, 2026, 7:05 AM IST

LIVE: योग दुनिया को जोड़ता है, सबको बधाई- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "पूरा देश और दुनिया आपस में जुड़े हुए लगते हैं। यही योग की शक्ति है। योग सबको जोड़ता है, सबको एक साथ लाता है। इस मौके पर, मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया और पूरे मानव समुदाय को दिल से बधाई देता हूँ। आज, योग दिवस पर, मैं बंगाल के लोगों की उस सफाई मुहिम के लिए खास तौर पर तारीफ़ करना चाहता हूँ जो चलाई गई है। यह एक शानदार पहल है..."
Jun 21, 2026, 6:32 AM IST

Yog Diwas LIVE: 10 लाख लोगों के साथ कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे योग

पीएम मोदी 21 जून को 12वें इंटरनेशनल योग दिवस के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं-आयुष मंत्रालय
Jun 21, 2026, 6:31 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE: बाबा रामदेव कर रहे हैं योग

लब्बीपेट के इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग गुरु बाबा रामदेव की अगुवाई में 12वें सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न ज़ोर-शोर से मनाया जा रहा है।
Jun 21, 2026, 6:29 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने किया योग

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 47वीं बटालियन ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग का अभ्यास करके 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+