Mika Singh:'जुम्मा चुम्मा मेरे एक स्टूडेंट आए', सावन में आग लगाने वाले मीका सिंह ने क्यों कहा ऐसा?
Mika Singh on Udit Narayan's Kissing controversy: 'जुम्मे की रात है...' या 'सावन में लग गई' जैसे गाने गाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले मीका सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनके बयान पर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर Jumma-chumm मीका सिंह ट्रेंड भी कर रहा है।
दरअसल 'कंट्रोवर्सी किंग' कह जाने वाले मीका सिंह ने हाल ही पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने मशहूर सिंगर उदित नारायण के हाल ही में हुए 'किसिंग विवाद' पर टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा कि विवाद तो बड़े इंसानों के साथ ही जुड़ते हैं, अमिताभ बच्चन हों या सलमान-शाहरुख या आमिर, हर किसी की नजर इन पर लगी रहती है कि कुछ विवाद जुड़े इनके साथ, इसलिए तो मुझे खुद के लिए कंट्रोवर्सी टैग बोलना या सुनना अच्छा लगता है।
फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'अभी तक विवादित गायकों में केवल मैं ही थी, लेकिन अब उदित जी भी आ गए। जुम्मा चुम्मा मेरे एक स्टूडेंट आए, उदित नारायण साहब। शायद कहीं ना कहीं उनके मन में मेरी वाली कंट्रोवर्सी होगी तभी उनसे भी कुछ हो गया, वैसे एक बात कहूं मैंने जब ये सब किया था, उस वक्त मैं बच्चा था। मुझे लगता है कि हर इंसान मीका सिंह बनना चाहता है। मैं फार्म हाउस खरीदूंगा तो ये फार्महाउस खरीदेंगे, मैं बड़ी गाड़ी लूंगा तो ये लोग बड़ी गाड़ी लेंगे।'
महिला फैन को सरेआम किया किस (Mika Singh)
आपको बता दें कि हाल ही में एक इवेंट में स्टेज प्रोग्राम का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 69 बरस के मशहूर सिंगर फिल्म 'मोहरा' का हिट गीत- 'टिप-टिप बरसा पानी' गा रहे थे। तभी स्टेज के नीचे एक महिला फैन उनके साथ सेल्फी लेने आई, जहां पर उदित उसे लिप किस कर देते हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी तो वहीं कुछ लोगों ने गायक की काफी निंदा भी की थी।
लगातार ट्रोल होने पर उदित नारायण ने इस पर कहा था कि लोग फालतू में इस बात को तूल दे रहे हैं, हम सभ्य लोग हैं, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया जिस पर मुझे शर्मिंदा होना पड़े, फैंस को खुश करना होता है, मुझे ऐसा लगता है कि इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए।'
क्या है मीका सिंह का किस विवाद? (Mika Singh)
साल 2006 में मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में आयटम क्वीन राखी सावंत को सरेआम किस कर लिया था, जिस पर काफी बवाल मचा था। राखी ने मीका पर जबरन किस करने का आरोप लगाया था और वो उन्हें कचहरी तक ले गई थीं। ये मामला काफी दिनों तक मीडिया में छाया रहा था।
'राखी और मीका एक-दूसरे के उन दिनों कट्टर दुश्मन बन गए थे' (Mika Singh)
राखी और मीका एक-दूसरे के उन दिनों कट्टर दुश्मन बन गए थे, हालांकि कुछ सालों बाद ये केस बन हो गया और मीका-राखी के बीच सुलह भी हो गई लेकिन आज भी लोगों के जेहन में ये कंट्रोवर्सी जिंदा है और गाहे-बेगाहे इसका जिक्र हो ही जाता है।












Click it and Unblock the Notifications