Seema Haider: गर्भवती सीमा हैदर अस्पताल में भर्ती, जल्दी आ सकती है Good news

Seema Haider: अपने प्यार के लिए चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से शामिल हुईं पाकिस्तानी सीमा हैदर इन दिनों गर्भवती हैं। वो अपनी और सचिन मीणा की पहली संतान को जन्म देने वाली हैं, हालांकि वो पांचवीं बार मां बनने जा रही हैं।

उनके चारों बच्चे उनके पाकिस्तानी पूर्व पति गुलाम हैदर से हैं। सचिन और सीमा की पबजी वाली लवस्टोरी काफी चर्चित हैं और दोनो इस वजह से सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। मालूम हो कि दोनों यूट्यूब वीडियो से पैसा कमाते हैं।

Seema Haider

सीमा के बच्चे का इंतजार लोगों को काफी बेसब्री से हो रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों सीमा अपनी गर्भावस्था के अंतिम पड़ाव में हैं, उनका नवां महीना प्रारंभ हो चुका है।

हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ड्रिप लगाई गई थी, जिसके बाद लोगों को लगा कि उनकी गुडन्यूज जल्दी आ सकती है।

सीमा हैदर ने खुद ही वीडियो की सच्चाई लोगों से कह दी (Seema Haider)

हालांकि लोगों के बीच खलबली मचने पर सीमा हैदर ने खुद ही वीडियो की सच्चाई लोगों से कह दी, दरअसल उन्होंने बताया कि 'उन्हें सर्दी जुकाम हो गया था और फीवर भी था इसलिए वो अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट देने के लिए वीडियो शेयर किया था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनका 9वां मंथ चल रहा है और ऐसे में अब उनकी डिलेवरी कभी भी हो सकती है इसलिए अब शायद उनकी गोदभराई नहीं होगी बल्कि अब बच्चे के जन्म के बाद सीधे नामकरण होगा।'

पाकिस्तानी या हिंदुस्तानी बच्चा? (Seema Haider)

लोगों के मन में सवाल ये है कि सीमा अगर सचिन के बच्चे को जन्म देती हैं तो उनका बच्चा भारतीय होगा या पाकिस्तानी? जिस पर सीमा का केस लड़ रहे अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि 'सचिन मीणा और सीमा हैदर का बच्चा अगर भारत में होता है तो वो भारतीय ही होगा। दोनों बालिग हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। हालांकि सीमा हैदर को अभी भारतीय नागरिकता मिली नहीं है।'

पबजी गेम वाली लवस्टोरी (Seema Haider)

आपको बता दें कि पबजी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को नोएडा के सचिन मीणा से प्यार हुआ था। प्रेम जब परवान चढ़ा तो साल 2023 में सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से इंडिया आ गईं। उन्हें वीजा नहीं मिला था। नोएडा में वो सचिन के साथ एक घर में रह रही थीं लेकिन सीमा की सच्चाई सामने आने के बाद भारत से लेकर पाकिस्तान तक तहलका मच गया।

सीमा ने सचिन के लिए अपना देश, पति और धर्म सब छोड़ दिया (Seema Haider)

उन पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा और वो और सचिन कानून के शिकंजे में भी आ गए, फिलहाल दोनों बेल पर बाहर हैं। सीमा ने हमेशा कहा कि वो मर जाएंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगी। वो सचिन से बहुत प्यार करती हैं। सीमा ने सचिन के लिए अपना देश, पति और धर्म सब छोड़ दिया है।

वो हिंदू बन चुकी हैं और पूरी तरह से सचिन के रंग में रंग चुकी हैं और अब उनका और सचिन का बच्चा भी अस्तित्व में आने वाला है। आपको बता दें कि लोग सीमा-सचिन की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी करते हैं इसलिए वो सीमा के बच्चे के लिए ऊपरवाले से दुआ मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+